jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

MP News : दीनदयाल स्पर्श योजना में 6000/- रुपये मिलेगी छात्रवृत्ति, जानिए कैसे करे आवेदन

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल । दीनदयाल स्पर्श योजना के तहत वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी 15 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। चयनित विद्यार्थियों को 6 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

- Install Android App -

भारतीय डाक विभाग के अनुसार, दीनदयाल स्पर्श योजना में कक्षा 6 से 9 तक प्रत्येक कक्षा में चयनित 10-10 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति की राशि 6 हजार रुपये एक वर्ष के लिए देय होगी। योजना की पात्रता के लिए आवेदक को संबंधित विद्यालय में स्थित फिलेटेली क्लब का सदस्य होना चाहिए। यदि किसी विद्यालय में फिलेटेली क्लब नहीं है, तो विद्यार्थी प्रतियोगी का किसी भी डाकघर में सक्रिय फिलेटेली जमा खाता होना चाहिए।

बिना फिलेटेली जमा खाते के आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा। छात्रवृत्ति की राशि मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 9वीं तक के नियमित छात्रों को वार्षिक आधार पर वितरित की जाएगी। छात्रवृत्ति योजना में भाग लेने के लिए आवेदन पत्र नजदीकी डाकघर मे उपलब्ध होंगे। निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र 15 सितंबर तक या उसके पहले संबंधित अधीक्षक डाकघर के कार्यालय के पते पर रजिस्टर्ड, स्पीडपोस्ट, साधारण डाक के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र अधीक्षक डाकघर, अथवा अपने निकटतम डाकघर से प्राप्त किया जा सकता है।