ब्रेकिंग
गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज भारतीय किसान संघ रहटगांव तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की अब निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने निजी चिकित्सको... मप्र में मूँग और उड़द की खरीदी आज से प्रारम्भ!  जानिए क्या है मूँग और उड़द का समर्थन मूल्य तस्वीर देखिए सीएम मोहन यादव सरकार: धरती पुत्र किसान परिवार के महिलाएं , बच्चे , बुजुर्ग सभी खाद के... उज्जैन: मोहर्रम के जुलूस में बवाल युवकों ने बेरिकेड्स गिराये , 6 पुलिसकर्मी घायल Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर समाज के होनहार उत्कृष्ट अंकों से सफलता हासिल करने छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान  !  

MP News : दूध से भरे लोडिंग वाहन ने बाइक को मारी टक्कर दुर्घटना में प्रोफेसर की मौत पत्नि घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दमोह। लोडिंग वाहन ने बाइक को मारी टक्कर दोनो वाहन खाई में जा गिरे। बाइक पर सवार प्रोफेसर दंपत्ति में प्रोफेसर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दमोह पथरिया मार्ग पर खोजाखेड़ी के पास में शादी से वापिस घर की ओर आ रहे बाइक सवार प्रोफेसर दंपत्ति को दूुध से भरे लोडिंग वाहन ने टक्कर मारी।घटना में दोनो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस घटना में प्रोफेसर जीवन पटेल की मौत हो गई।

- Install Android App -

देहात थाना के समन्ना गांव निवासी जीवन पटेल हटा कालेज में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ थे। वह अपनी पत्नी दुर्गा के साथ खोजाखड़ी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे और शुक्रवार सुबह वापस लौट रहे थे। तभी दमोह से पथरिया की ओर एक दूध से भरा पिकअप वाहन जा रहा था। जिससे खोजाखेड़ी गांव की पुलिया के समीप बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी और पिकअप भी अनियंत्रित हो गया और दोनों वाहन सवार खाई में जा गिरे|

जानकारी लगते आस पास के लोग पहुचे और पुलिस की सूचना दी गई।घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच जांच मुआयना किया।