ब्रेकिंग
गुरु पूर्णिमा हमारे अज्ञान को दूर करने वाले शिक्षकों के सम्मान में मनाई जाती है।- ज्योतिष गुरू पंडित... घोर कलयुग : मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 5 लाख रुपए , मां की शिकायत पर थाने में बे... Live today: नर्मदा नदी उफान पर मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे। हंडिया और नेमावर घाट से लापरवाही अनदेखी : प्रशासन पर भारी ठेकेदार नर्मदा नदी में बाढ़ के बाद भी ठेकेदार चला रहा है नाव, हो स... नर्मदा नदी : एसडीएम परिहार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया ! पटवारी सचिव और कोटवार को सतत ... आज भारत बंद है: देश भर मे 9 जुलाई बुधवार को बैंकिंग, इंश्योरेंस, डाक सेवा, कोयला खनन और निर्माण क्षे... बोवनी खराब होने पर मिलती है फसल बीमा राशि Aaj ka rashifal: आज दिनांक 9 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे घोर कलयुग ! जमीन के टुकड़े के लिए भाई भाई का बना दुश्मन, रिटायर्ड आईएएस भाई पर जमीन हड़पने का लगा आर... सिवनी मालवा: बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहा ! सड़कों पर फैला पान...

MP News: पवित्र नदी शिप्रा में गंदे नाले मिलाने के विरोध मेें कांग्रेस उम्मीदवार बैठ गए नाले के पानी में

शिप्रा में गंदे नाले के पानी मिलने पर कांग्रेस नेता महेश परमार ने सख्त ऐतराज जताया हैं। इसके विरोध में खुद गंदे पानी में बैठ गए और नदी में डुबकी भी लगाई। कई वर्षो से देश प्रदेश में भाजपा की सरकार है धर्म के नाम पर राजनीति करती है मगर नदियों की अपवित्रता दूर नही कर पाई।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन। शिप्रा नदी में निकासी का पानी मिलने पर आक्रोशित कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार ने कड़ा ऐतराज जताया। परमार स्वयं गंदे पानी में जाकर बैठ गए और नदी में डुबकी भी लगाई।महेश परमार ने कहा कि विगत 20 वर्षो से मध्यप्रदेश में और 10 वर्षो से देश में भाजपा की सरकार है। प्रदेश में सांसद,विधायक और महापौर भी इन्ही के हैं। नदियों के लिए 500 करोड़ खर्च कर दिया और 600 करोड़ का नया बजट आया हैं और उसके बाद भी स्थिति वहीं की वही हैं। भाजपा और शासन प्रशासन के लोग हमें कलंकित कर रहे हैं और तो और हमारे भाजपा के सांसद पिछले 5 साल में यहां एक बार भी नहीं आए हैं।ये लोग धर्म के नाम पर खूब राजनीति करते है यहां 40-50 लाख इंदौर क्षेत्र वासियों का नाले से मल मूत्र रोज इसमें मिलता है।

(News Photo Source : ANI )