jhankar
ब्रेकिंग
रात 10:00 बजे : भीलट बाबा मेले में लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी,  सोशल मीडिया पर फोटो वायरल, लोगों ने प... हंडिया : एएसआई देवकरण उईके के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब! स्टाफ सहित शुभ चिंतकों ने दी बधाई। रेल यात्रा में संदेह: 167 बच्चों को कटनी में रोका गया, मानव तस्करी के एंगल से जांच शुरू सीएम मोहन यादव ने बहनों को दिया तोहफा, खातों में आए 1500 रुपये भूमि सेवाओं में बड़ा बदलाव: इंदौर में पटवारी हुए डिजिटल, आसान होगी हर प्रक्रिया मंदसौर में 700 लीटर दूध के साथ यूरिया-केमिकल मिले, जांच शुरू बड़ा हादसा: खंडवा टैक्स ऑफिस में आग से महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खाक एमपी नगर में जोरदार धमाका: ट्रांसफार्मर फटा, पास खड़ी फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त, मचा हड़कंप इंदौर रोड एक्सीडेंट: स्टील प्लेट का रोल गिरने से 5 ट्रक-कार भिड़े, एक की गई जान सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन

MP News : पुराने वाहनों पर हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट लगवाने का आज अंतिम दिन, कल से होगी RTO की कार्यवाही !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने फैसला किया है कि अब सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए जाएंगे। इसके लिए 15 दिसंबर तक का समय दिया गया था और आज पुराने वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने का अंतिम दिन है। पिछले दिनों केंद्र सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि 2013 से 2019 तक खरीदे गए वाहनों पर भी यह हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। इसके लिए 15 दिसंबर तक का समय दिया गया था। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आज पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने का अंतिम दिन है। कल से कोई भी वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के सड़कों पर चलना अवैध होगा और इस पर कार्रवाई की जाएगी।

- Install Android App -

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य –

2013 से 2019 तक के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। परिवहन विभाग के अनुसार, आजकल पंजीयन किए गए सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग रहा है। 2019 के बाद पंजीयन हुए वाहनों में पहले से ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होता है, जबकि पहले के वाहनों में पुरानी नंबर प्लेट लगी है जो अब चलाई नहीं जाएगी। इसलिए, इस निर्णय के बाद सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। 2013 में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन उस समय इस कार्य को लेकर कोई कंपनी तैयार नहीं थी। हालांकि, अब यह कार्य तेजी से हो रहा है और आवेदक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।