मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोेपाल : देश के उत्तरी इलाके में आज मानसूूून जातेेे जाते सक्रिय हो गया । उसके असर से प्रदेश में कहीं | कहीं बादल छा सकते हैं। फिलहाल आसमान साफ रहने की वजह से दिन में खिल रही अच्छी धूप। मध्य प्रदेश के 95 फीसदी से अधिक क्षेत्र से मानसून विदा हो गया है। रविवार को पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ और जिलों से मानसून ने रवानगी ली। इसी के साथ मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अब प्रदेश में कहीं भी मानसूनी वर्षा के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। रविवार को भी प्रदेश की सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहा। लेकिन यह मौसम ज्यादा दिन तक टिकने वाला नहीं है।
आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से प्रदेश में कहीं.कहीं बादल छाए रह सकते हैं। कहीं बूंदाबांदी के आसार भी हैं। वहीं 15 अक्टूबर के बाद ठंड का असर दिखाई देने का अनुमान है। मोसम में ठंडक घुल रही है | जिसका असर बच्चों में देखने को मिल रहा है जो सुबह स्कूल जाने के लिए आसानी से तैयार नही होते हैं। शहर में भी सुबह सुबह लोगो को हलकी हलकी ठंड का अहसास होता है. वही मौसम विभाग की माने तो 15 अक्टूबर के बाद ठंड में तेजी आयेगी।