jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

Big news mp : संस्कार स्कूल में भगवान के पोस्टर, बैनर जमीन पर बिछाए,धार्मिक भावना आहत , FIR दर्ज

स्कूल पर धार्मिक भावनाओं को आहात करने के मामले में एफआइआर दर्ज की गई है।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 शिवपुरी। स्कूल शिक्षा का मंदिर होता हैं जहां पर बच्चों में ज्ञान और संस्कार दिए जाते है। वहीं शहर के संस्कार स्कूल में भगवान के बैनर पोस्टर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान जमीन पर बिछाए गए इस पर बच्चे और अन्य लोग जूते-चप्पल पहनकर खड़े हुए। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया जिसके बाद ब्राह्मण समाज ने इसका विरोध दर्ज कराया। शिकायत के बाद पुलिस ने स्कूल संचालक पर मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्कार स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के लिए फर्श के रूप में बैनर बिछाए गए थे। यह बैनर भगवान परशुराम और भगवान श्रीराम के थे। इन्हीं पर सब जूते पहनकर खड़े हुए थे।किसी ने इसका वीडियो बनाया और इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया। वीडियो डालते ही इसका विरोध शुरू हो गया और ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि एकत्रित होकर सिटी कोतवाली पहुंच गए। यहां शिकायत पर पुलिस ने संस्कार स्कूल के संचालक गोपेंद्र जैन के खिलाफ आइपीसी की धारा 505 (2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।