इनके पास से और रूम में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है
मकड़ाई समाचार ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। जिले के रेनबो स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की है। यहां स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस को स्पा सेंटर से 8 लड़कियां और 3 लड़कों को आपत्तिजनक हालात में मिले। इनके पास से और रूम में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। स्पा के जरिए सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित कुबेर प्लाजा का है। जहां रेनबो नाम से स्पा सेंटर चलता है। यहीं रोजाना लड़के लड़कियों का आना जाना लगा रहता है। शिकायत मिल रही थी कि देह व्यापार चल रहा है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने आज दबिश दी, तो रंगे हाथों पकड़ लिया। कमरे में लड़के औऱ लड़कियां आपत्तिजनक हालात में मिले।
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि यहां कई जगहों से लड़कियां आती थीं। इन लड़कियों को ग्राहक उपलब्ध कराया जाता है। ग्राहकों के लिए भी लड़कियां उपलब्ध कराई जाती है। 8 लड़कियां और 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले में सभी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।