ब्रेकिंग
मप्र के 8 जिलों मे अतिभारी शेष मे मध्यम बारिश होगी !  Big news harda: तिलक भवन का अवैध निर्माण तोड़ने की कार्यवाही हुई शुरू, नपा के चले हथौड़े देखे वीडियो... भारत के दुश्मनों को कहीं सुरक्षित पनाह नहीं : प्रधानमंत्री मोदी संसद के दोनों सदनों में ऑपरेशन सिंदूर पर 16-16 घंटे होगी बहस मन की बात : सीएम ने संवाद को दिव्य ऊर्जा और नवसंकल्प से भरने वाला बताया डिस्काउंट वाला बोर्ड लगाने पर रद्द होंगे दवा दुकानों के रजिस्ट्रेशन बाराबंकी के औसानेश्वर मंदिर में भगदड़, 2 की मौत: 29 श्रद्धालु घायल सर्व ब्राह्मण समाज महिला इकाई ने मनाया हरियाली उत्सव, नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 28 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे सुंदर-जडेजा की ऐतिहासिक पारी ने इंग्लैंड को किया बेदम, ड्रॉ हुआ मैनचेस्टर टेस्ट

MP NEWS : हनुवंतिया आईलैंड पर स्विट्जरलैंड जैसा एहसास, ऊंची लहरों पर दौड़ेगी 350CC की इटालियन बोट

एमपी में मिनी गोवा के नाम से मशहूर हनुवंतिया में 20 नवंबर से वाटर फेस्टीवल (जल महोत्सव) शुरू होने जा रहा है। टूरिस्ट को वाटर स्पोर्ट्स का मजा देने के लिए इटली से रीगल बोट मंगवाई गई है। 350CC की यह बोट 6 फीट ऊंची लहरों को यह बोट आसानी से काटकर तेजी से आगे बढ़ सकती है।

- Install Android App -

हनुवंतिया महोत्सव में जिप लाइनर, वाटर पैरासेलिंग जैसी 18 गतिविधियां होंगी। हर शाम कल्चरल प्रोग्राम भी होंगे, जिसका पर्यटक लाभ उठा सकते हैं। अभी से पर्यटकों का आना शुरू हो गया है।

आईलैंड के चारों ओर विहंगम दृश्य

Pic 4 हनुवंतिया आईलैंड

खंडवा के पास हनुवंतिया आइलैंड को एमपी का गोवा कहा जाता है। यहां आने वाले पर्यटकों को हनुवंतिया के आगे स्विट्जरलैंड की वादियां भी फेल नजर आती हैं। इसकी वजह है चारों ओर समंदर की तरह फैलें कुदरती नजारे।

इन नजारों को निहारने यहां अभी से बड़ी संख्या में टूरिस्ट आने लगे हैं। जल फेस्ट के दौरान यहां पर्यटकों की भीड़ खूब उमड़ती है। यहां का अद्भुत दृश्य देखकर लोगों की नजरें नहीं हटती हैं। हर साल हजारों की संख्या में इस फेस्ट में पर्यटक आते हैं।

टेंट सिटी में आधे से ज्यादा रूम बुक

Pic 5

इवेंट कंपनी की ओर से हनुवंतिया जल फेस्ट का आयोजन किया जाता है। सरकार की तरफ से इसके लिए टेंडर होता है। इस बार टेंट सिटी में 103 कमरे हैं। टेंट सिटी में आधे से ज्यादा रूम बुक हो गए हैं। अहमदाबाद, जलगांव, इंदौर, नागपुर, भोपाल से फिलहाल बुकिंग ज्यादा है। दिसंबर महीने में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

इन चीजों का यहां उठा सकते हैं आनंद

Pic 6

वाटर स्पोर्ट्स में बनाना राइड, बंपर राइड, स्लीपिंग राइड, स्पीड बोट और क्रूज के अलावा इटली से मंगवाई गई रीगल बोट भी है। रीगल बोट में ड्राइवर सहित एक साथ 8 लोग बैठ सकते हैं। इस बोट का राजस्थान के उदयपुर में ट्रायल हो चुका है। रीगल बोट में 350CC का इंजन लगा हुआ है, जबकि सामान्य बोट में 40-45CC का इंजन होता है।

इंदिरासागर बांध के बैक वॉटर में बना है हनुवंतिया टापू

Pic 7

खंडवा जिले के मूंदी के निकट इंदिरासागर बांध के बैक वॉटर में हनुवंतिया टापू है। एमपी पर्यटन विकास निगम ने इसे 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया था। बैक वाटर में बना यह टापू देस में अंतरराष्ट्रीय स्तर का पहला सैलानी टापू है। भोपाल से हनुवंतिया की दूरी 356 किमी है।

2016 से यहां जल महोत्सव का हो रहा आयोजन

2016- हनुवंतिया

हनुवंतिया में जल महोत्सव की शुरुआत 2016 में हुई थी। उसके बाद से हर साल यहां आयोजन हो रहा है। 2020 में कोविड की वजह से लगा था कि आयोजन नहीं होगा। मगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 2020 में भी आयोजन हुआ था। रात्रि के समय लाइटिंग की वजह से यहां का नजारा जबरदस्त होता है। अद्भुत नजारे को देखकर लोगों की नजरें नहीं हटती हैं।