मकड़ाई समाचार हरदा। सर्द हवा और घना कोहरा ने पूरे प्रदेश में कहर बरपाया है। पिछले 3 दिनों में ठंड के कहर से दो व्यक्तियों की मौत प्रदेश में हुई। सर्द हवाओं ने भी लोगो के खून तक जमा दिए। अभी सिर्फ कुछ दिनों की राहत है बताया जा रहा हैं इसके बाद ठंड और शीत लहर और तेज होगी। मौसम विभाग का कहना है कि 14 जनवरी के बाद प्रदेश में फिर तेज ठंड बढ़ेगीं
बीते 24 घंटों में मौसम का हाल
प्रदेश में शुक्रवार रात को सबसे कम तापमान नौगांव में रहा। यहां पर तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दतिया, उमरिया और छत्तरपुर जिलों में तीव्र शीतलहर रही। इसके अलावा सतना, सीधी, जबलपुर, बालाघाट, सागर, दमोह, गुना और ग्वालियर जिलों में भी शीतलहर का प्रभाव रहा।
हरदा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री
जिले में मौसम 7 जनवरी से राहत दे रहा हैं। इससे पूर्व तापमान 7 डिग्री तक जा चुका था। इससे जनजीवन बहुत प्रभावित जिस पर जिला कलेक्टर ने 8 तारीख तक स्कूल का अवकाश दे दिया था। इसके साथ सभी स्कूलो का समय 9 बजे के बाद का किया है। आज रविवार को सुबह से धूप खिली हुई है मौसम भी साफ हैं ठंड का असर कम दिखाई दे रहा है।न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर दर्ज किया गया है।