jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

MP NEWS : 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते बीमा अस्पताल का बाबू पकड़ाया

मकड़ाई समाचार मंदसौर। मंदसौर में बीमा हॉस्पिटल का बाबू (सहायक गेट 3) सत्यनारायण सोनी को 25 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। बाबू सत्यनारायण सोनी इसी अस्पताल की स्टाफ नर्स निर्मला सोनी से एरियर का भुगतान करने के नाम पर 25 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। इस मामले में 13 जुलाई को स्टॉक नर्स निकला सोनी ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। इस शिकायत को सही पाए जाने के बाद आज 16 जूलाई की सुबह 10.40 बजे लोकायुक्त ने आरोपी बाबू को चौधरी कॉलोनी के समीप स्थित बीमा अस्पताल में रंगे हाथ पकड़ा।

- Install Android App -

लोकयुक्त निरीक्षक बसन्त श्रीवास्तव ने बताया कि बीमा अस्पताल की स्टाफ नर्स निर्मला सोनी को 8 जुलाई को दो लाख 6 हजार का एरियर मिला था इस राशि का भुगतान करने के लिए सहायक ग्रेट 3 सत्यनारायण सोनी द्वारा 25 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद आज कार्यवाही की गई। वहीं रिश्वत लेते पकड़ाए बाबू सत्यनारायण सोनी का कहना है कि उन्होंने नर्स निर्मला सोनी को कुछ समय पहले 25 हजार रूपए उधार दिए थे वहीं राशि आज ली हैं, रिश्वत नहीं मांगी हैं, मुझ पर झूठी कार्यवाही करवाई गई है।