jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण...

MP News: मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को 64% महंगाई भत्ता, दीपावली तक हो सकती है घोषणा

MP News भोपाल: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी आ सकती है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश के सात लाख से अधिक कर्मचारियों को 64 प्रतिशत तक महंगाई भत्ता (DA) दिए जाने की तैयारी हो रही है। इस संबंध में घोषणा दीपावली से पहले की जा सकती है। साथ ही, पेंशनरों के लिए भी इसी अनुपात में महंगाई राहत का प्रावधान किया जाएगा।

वेतन वृद्धि और संविदा कर्मचारियों का पारिश्रमिक बढ़ेगा

आने वाले बजट (2025-26) में सरकार ने वार्षिक वेतन वृद्धि को भी तीन प्रतिशत की दर से बढ़ाने का निर्णय लिया है। वहीं संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में चार प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। वित्त विभाग ने सभी सरकारी विभागों से कर्मचारियों की संख्या और भविष्य में होने वाली नई भर्तियों के आधार पर वेतन और भत्ते का पूरा आकलन करके प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।

वर्तमान में क्या है स्थिति

फिलहाल कर्मचारियों को 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है, जबकि प्रदेश में केंद्रीय कर्मचारियों को यह दर 50 प्रतिशत दी जा रही है। हालांकि, राज्य सरकार ने आगामी बजट में इसे बढ़ाकर 64 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा है। अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को भी प्रदेश में 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि राज्य सरकार जल्द से जल्द चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा करे।

यह भी पढ़े:- मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटीफिकेशन हुआ जारी, ऐसे करे डाउनलोड

- Install Android App -

दीपावली तक हो सकती है खुशखबरी

सूत्रों की माने तो दीपावली के आस-पास मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस महंगाई भत्ते को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इस महंगाई भत्ते के लिए 64 प्रतिशत राशि का प्रावधान किया है। यदि इस प्रस्तावित वृद्धि को लागू किया जाता है, तो कर्मचारियों को 18 प्रतिशत की सीधी बढ़ोतरी मिल जाएगी।

अनावश्यक योजनाओं का होगा आकलन

वहीं दूसरी ओर, प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों में चल रही उन योजनाओं का भी आकलन कर रही है, जिनकी अब कोई विशेष उपयोगिता नहीं रह गई है। इन योजनाओं को बंद करने या अन्य उपयोगी योजनाओं में समाहित करने का विचार किया जा रहा है। वित्त विभाग ने सभी विभागों को पिछले वर्षों की उपलब्धियों के आधार पर इन योजनाओं का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए हैं।

इस प्रकार, राज्य सरकार आगामी बजट में कर्मचारियों की सैलरी और महंगाई भत्ते में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की योजना बना रही है, जिससे कर्मचारियों के जीवनस्तर में सुधार होगा और उनके वेतन में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़े:- सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी सौगात, जानें पूरी जानकारी