jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Mp News : BJP कार्यकर्ता की हथेली तलवार से काटने वाले आरोपी फारुख राइन के घर चला मोहन राज का बुलडोजर, तोड़ा घर

भोपाल ! राजधानी में चुनाव के समय भाजपा कार्यकर्ता (BJP Worker) का हाथ काटने वाले आरोपी फारुख राइन उर्फ मिन्नी के घर पर बुलडोजर चला है। सीएम बनने के बाद मोहन यादव ने एक्शन लेते हुए आपराधिक प्रवृति के गुंडों से सख्ती से निपटने के आदेश जारी किए थे। गुरुवार को सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यकर्ता की हेथेली काटने वाले कुख्यात गुंडे के घर बुलडोजर चलवा दिया | मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बुलडोजर चलाने की पहली कार्यवाही की गई है। गौरतलब है कि आरोपी फारूक राइन पर बीजेपी कार्यकर्ता का हाथ काटने का आरोप था। आपको बता दें इस मामले में भोपाल कलेक्टर ने NSA की कार्यवाही थी। भोपाल के 11नंबर स्थित जनता कॉलोनी में बुलडोजर चलाने की कार्यवाही की गई है।

- Install Android App -

आरोपी का निकाला जुलूस – चुनावी रंजिश(electoral rivalry) में बीजेपी कार्यकर्ता (BJP Worker) का हाथ काटने वाले आरोपी पर NSA कार्रवाई कर रहा है। जिसके चलते आरोपी फारुख राइन को गिरफ्तार कर उसका जुलूस भी निकाला गया। कलेक्टर आशीष सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

बता दें कि, भोपाल के हबीबगंज इलाके में बीजेपी कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर पर पांच लोगों ने तलवार से हमला कर दिया। उन्हें बचाने पहुंचे युवक के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की थी।