jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

MP News : कलेक्टर ने कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीः अनियमितता को लेकर कलेक्टर ने 4 तहसीलदार का एक माह और 4 नायब तहसीलदार का 7 दिन का वेतन किया राजसात

जिला कलेक्टर चाहे तो पूरा राजस्व विभाग और जिले की व्यवस्था सुदृढ और मजबूत बनाया जा सकता हैं। अपने विभाग के साथ दूसरे अन्य शाखाओं पर हो रही लापरवाही और भ्रष्टचार पर अंकुश लगाया जा सकता हैं पूर्व में पहले 4 पटवारी 1 आरआई को भी किया था निलंबित।| 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। जिले के मुखिया द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारियों की कार्य के प्रति अनियमितता या लापरवाही के कारण मामलें पेंडिंग से आमजन को परेशानी होती है इस बात कि शिकायतें मिलने पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए।

अनियमितता पर कलेक्टर ने की सख्त कार्यवाही

- Install Android App -

ऐसा ही जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने कार्यवाही करते हुए राजस्व न्यायालय में अनियमितता को लेकर 4 तहसीलदार और 4 नायब तहसीलदार का वेतन राजसात कर दिया। इसमें चार अधिकारियों का एक माह और चार का सात दिन का वेतन राजसात किया गया है।ज्ञात हो कि पूर्व में कलेक्टर ने 4 पटवारियों और एक आरआई को निलंबित भी किया था। राजस्व प्रकरणांे में लापरवाही की शिकायतें मिलने के बाद कलेक्टर ने मीटिंग के दौरान कई बार अधिकारियों को चेतावनी भी दी थी बावजूद उनके कार्यशैली में बदलाव नही आया था।इसी को लेकर कलेक्टर ने तीन अपर कलेक्टर सेे शिकायतों को लेकर जांच कराई जिसमें राजस्व बोर्ड पर अनियमितता निकलकर आई।

इनका वेतन हुआ राजसात

कलेक्टर द्वारा वेतन राजसात की कार्यवाही कनाड़िया तहसीलदार योगेश मेश्राम, जूनी इंदौर तहसीलदार जगदीश रंधावा, मल्हारगंज तहसीलदार शैवालसिंह, नायब तहसीलदार मल्हारगंज जितेंद्र वर्मा का एक माह का वेतन राजसात किया गया, जबकि नायब तहसीलदार खुड़ैल जितेंद्र सोलंकी, सांवेर चोखालाल टाक, हातोद शिखा सोनी और टप्पा बेटमा धर्मेंद्र सिंह चौहान का 7 दिन का वेतन राजसात किया गया। कलेक्टर की कार्यवाही के बाद से राजस्व विभाग में सर्तकता देखी जा रही है।