jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार

Mp News: तेलंगाना में भाजपा कार्यकर्ताओं को मंत्री कमल पटेल के चुनावी टिप्स

पटेल की डोर टू डोर जन आशीर्वाद जनसंपर्क शैली चर्चा में…

- Install Android App -

हैदराबाद (तेलंगाना) भोपाल / हरदा : तेलंगाना राज्य के विधानसभा चुनावो में भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश भाजपा के फाइटरों को चुनावी युद्ध में उतार दिया है। राज्य के चुनावी माहौल में भाजपा के कद्दावर एवं किसान नेता कमल पटेल ने भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए तेलंगाना राज्य में डेरा डाल दिया है। बुधवार को उन्होंने हैदराबाद में अपनी आमद दर्ज कराते हुए कुथबुल्लापुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कुना श्रीशैलम गौड़ के समर्थन में गुजरात समाज के लोगों के साथ बैठक कर गौड को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प दिलाया। तो वही गुरुवार को कोरातला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धर्मापुरी अरविंद के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक की और आगामी रणनीति पर चुनावी टिप्स दिए।
इसके बाद कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपनी चिर परिचित शैली में बल्लापुर में डोर टू डोर जनता जनार्दन से जनसंपर्क और आशीर्वाद लेते हुए भाजपा के कमल को खिलाने का अनुरोध किया।