jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

MP NEWS : मूंगफली तेल से भरा टैंकर पलटा, बर्तन लेकर लूटने पहुंचे लोग

टैंकर पलटते ही बड़ी संख्या में राहगीर एवं ग्रामीण बर्तन लेकर तेल लूटने पहुंच गए

मकड़ाई समाचार राजगढ़-अमझेरा। ग्राम मांगोद में शुक्रवार सुबह मूंगफली तेल से भरा टैंकर असंतुलित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही बड़ी संख्या में राहगीर एवं ग्रामीण बर्तन लेकर तेल लूटने पहुंच गए। कोई केन तो कोई बाल्टी व अन्य बर्तन लेकर पहुंच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर मांगोद के समीप वाहन एमपी09, एचजी3156 शुक्रवार सुबह अचानक पलट गया। चालक ने बताया कि सुबह का समय होने के कारण उसे झपकी लग गई थी। टैंकर पलटने के बाद मूंगफली का तेल जमीन पर गिरने लगा था। जैसे ही इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो बड़ी संख्या में लोग प्लास्टिक की केन और अन्य बर्तन लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए एवं करीब आधे घंटे तक मौके पर ही तेल लूटते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को मौके से हटाया था।

क्रेन की मदद से मशक्कत के बाद सीधा हुआ टैंकर

- Install Android App -

पुलिस के अनुसार टैंकर सुबह करीब साढ़े छह बजे राजगढ़ की ओर से धार के लिए जा रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलित बिगड़ने से पलट गया। हादसे में जनहानि नहीं हुई है। चालक के माध्यम से टैंकर के मालिक को इंदौर में सूचना दी गई। कुछ देर बाद पुलिस ने लोगों को टैंकर के पास से हटा दिया था। इसके बाद तेल लूटने का क्रम बंद हुआ। मौके पर क्रेन बुलवाकर बड़ी मशक्कत के बाद टैंकर को सीधा करवाया गया। इधर, टैंकर मालिक सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए थे।

पांच किमी के दायरे में दूसरा हादसा

सूत्रों के मुताबिक पिछले दो वर्ष में फोरलेन पर पांच किमी के दायरे में दूसरी मर्तबा तेल से भरा टैंकर पलटी खाया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है, क्योंकि दोनों ही मर्तबा टैंकर फोरलेन पर पलटी खाया है। मौके पर टैंकर की क्षमता के विपरीत कम ही मात्रा में तेल दिखाई दिया। हालांकि पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हातोद के निकट स्थित फोरलेन पर तेल से भरा टैंकर असंतुलित होकर पलटी खाया था। जबकि 25 अक्टूबर 2021 को जूनापानी में घी के डिब्बों से भरा ट्राला असंतुलित होकर पलटा था। घटनास्थल से डिब्बे चोरी होने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था।