jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Big News Mp: वैलेंटाइन-डे का चढ़ा ऐसा बुखार कि मर्यादा भूलकर शिक्षक ने छात्रा को जबरन लगाया गले

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरैना : जिले में इस घटना ने शिक्षक के पेशे को शर्मसार कर दिया है। वेलेंनटाईन डे के अवसर पर एक शिक्षक ने अपनी छात्रा को हाथ पकड़कर जबरन गले लगाया। शिक्षक की इस हरकत से छात्रा घबरा गई और उसकी तबियत बिगड़ गई। स्वजनों को बेटी की तबियत खराब होने की सूचना मिली तो उसे वह घर पर लाए जहां उसने अपने साथ हुई हरकत के बारे में परिजनों को बताया।

पीड़ित छात्रा परिजनों के साथ पहुंची थानें –

छात्रा के परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ थानें में शिकायत दर्ज कराई। कक्षा 10वीं की छात्रा अपने पिता व भाई के साथ शहर के थाने पहुंची। छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह स्कूल में थी। इसी दौरान शिक्षक यथार्त अग्रवाल आया और उसने छात्रा का हाथ पकड़कर पहली मंजिल पर ले गया। जहां छात्रा से छेड़छाड़ करते हुए जबरन उसको गले लगा लिया।शिक्षक की इस हरकत से घबराई हुई छात्रा उसे धक्का देकर वहां से भागी और स्कूल  प्रिंसिपल को पूरी बात बताई। प्रिंसिपल व आरोपित शिक्षक ने छात्रा को चुप रहने को ही कहा। इस पर छात्रा की तबियत खराब हो गई। छात्रा की तबीयत की जानकारी पिता को मिली | छात्रा को घर लाया गया तब उसने पूरा घटनाक्रम सुनाया। जौरा पुलिस ने आरोपित शिक्षक पर पाक्सो एक्ट व छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है।

- Install Android App -

________________________________

यह भी पढ़े –