ब्रेकिंग
हरदा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर,, युवक की मौत RTE Admission 2025: खुशखबरी! RTE के तहत आवेदन करने की तारीख आई, 2 मई को निकलेगा लॉटरी का रिजल्ट! MP: यात्री बस पलटने से 3 यात्रियों की मौत 25 घायल!  खातेगांव में 1.40 करोड़ की लागत से घटिया नालो का निर्माण, वार्ड पार्षद ने ठेकेदार के भुगतान पर रोक ल... होटलो में चल रहा सेक्स रैकेट का गंदा खेल ! पुलिस की छापामारी में मिली 23 युवतियां  7  युवक धराएं समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम 24 मार्च को होगा, देश की जनता के लिए जानना बहुत जरूरी 23 मार्च को शहीद दिवस क्यो कहा जाता है!  सभी अधिकारी राजस्व वसूली बढ़ाएं, प्रकरणों का निराकरण समय पर करें: कलेक्टर श्री सिंह ने सभी राजस्व अधि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मार्च 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे। डेढ़ साल पहले जिस महिला का हुआ था मर्डर वो जिंदा घर लौटी ,परिजन कर चुके थे  अंतिम संस्कार,  महिला की ...

नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा की सुश्री शीतल भलावी मुख्य नगरपालिका अधिकारी का निंदा प्रस्ताव पारित, सीएमओ की हिटलरशाही से कर्मचारी पार्षद, जनप्रतिनिधि पत्रकार सभी थे परेशान

सिवनी मालवा। नगर पालिका में पूर्व नगर पालिका सुश्री शीतल भलावी मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनाक 30.06. 2023 को निकाय में कार्यभार ग्रहण किया गया जबसे ही इनकी कार्यप्रणाली को लेकर अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनधि सहित आम नागरिक हमेशा परेशान रहे है। इनके द्वारा दैनिक वेतन कर्मचारियों से सी.एम.ओ. क्वार्टर पर ब्राम्हण कर्मचारी से मांस बनवाया गया जिसके विरोध में ब्राम्हण समाज द्वारा ज्ञापन भी शासन को दिया गया।

- Install Android App -

तथा निकाय के दैनिक वेतन नियमित कर्मचारियों को वेवजह परेशान करते हुए स्पष्टीकरण दिया गया तथा 01 दिन के स्थान पर 15-15 दिन का वेतन दैनिक वेतन कर्मचारियों की कटी गई जिसके कारण दैनिक वेतन कर्मचारियों को उनके परिवार को मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ा। यह एक तानाशाह अधिकारी के रूप में कार्य करना पसंद करते है तथा अपने मनमर्जी से नियमों का संचालन करते हैं इनके द्वारा पत्रकार के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई।

तथा जनप्रतिनिधियों को भी एफ.आई.आर. दर्ज करने की धमकी दी गई। इनके द्वारा हमेशा कर्मचारियों के साथ ही अभद्र व्यवहार किया गया। इनके इस व्यवहार से कर्मचारी भयवीत एवं मानसिक रूप से परेशान इनके कार्यकाल में रहे है। इसी को लेकर सर्व सम्मति से सुश्री शीतल भलावी के क्रिया-कलापों के कारण निंदा प्रस्ताव पार्षदों पारित किया।