jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए 'सुपर संडे': मुख्यमंत्री मोहन यादव आज ट्रांसफर करेंगे 1836 करोड़ रुपये हंडिया : अलर्ट पुलिस का एक्शन: लापता नयापुरा में हड़कंप, पुलिस बनी फरिश्ता: 5 घंटे में मिला लापता मा... हंडिया : हंडिया में बेटियों की सेहत पर बड़ा कदम – एचपीवी टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जागरूकता... हरदा: बड़झिरी भीषण अग्नि कांड: 8 आदिवासी परिवारों के आशियाने जलकर हुए राख, तन पर पहने हुए कपड़े बचे ... जबलपुर समेत 14 जिलों में 14 लाख घरों तक पहुंचेगी पीएनजी, पाइप लाइन बिछाई गई शादी सीजन में ग्वालियर में विंटेज कारों का किराया बढ़ा, 11 हजार से 35 हजार तक पहुंचा राज्यसभा चुनाव में 4 सीटों पर हो सकता है चुनाव, 4 मई को होगी सियासी ताकतों की परीक्षा रिश्तों से बड़ा फर्ज: आदिवासियों की लड़ाई में डटे बेटे ने पिता-भाई को लौटाया चूहामार दवा हादसा: आंगनवाड़ी में एक चूक ने बच्चों की सेहत को खतरे में डाल दिया श्रेय की राजनीति न करे कमल पटेल, सेवा की राजनीति करे:- विधायक डॉ. दोगने

नगर पालिका सीएमओ और व्यापारी में विवाद, दोनों ने एक-दूसरे पर कराया मामला दर्ज

सिवनी मालवा। नगर पालिका एक बार फिर विवादों के चलते सुर्खियों में है। नगर पालिका के सीएमओ अमर सिंह उइके सभी कर्मचारियों के साथ थाने पहुंचे और व्यापारी शैलेन्द्र राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने पहुंचे सीएमओ अमर सिंह उइके ने बताया कि दोपहर नगर पालिका कार्यालय में पीएम आवास हितग्राहियों की जनसुनवाई चल रही थी। इस दौरान शैलेन्द्र राजपूत कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से मिलने की जिद करने लगे। कर्मचारियों ने उन्हें समझाया कि अंदर पहले से लोग बैठे हैं, उनके बाहर आने के बाद मुलाकात हो सकेगी। लेकिन इसी बीच राजपूत ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जहां महिलाएँ और अन्य लोग भी मौजूद थे।सीएमओ के अनुसार, शैलेन्द्र राजपूत ने इस दौरान अपशब्दों का उपयोग किया और उन्हें धमकी भी दी। कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत किया, जिसके बाद राजपूत वहां से चले गए। बाद में नगर पालिका कर्मचारियों ने थाने पहुँचकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

- Install Android App -

वहीं दूसरी ओर शैलेन्द्र राजपूत ने नगर पालिका के आरोपों को खारिज करते हुए उलटा सीएमओ पर ही गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “मैं जनसुनवाई में भी गया था और बाद में नगर पालिका कार्यालय पहुँचा। लेकिन कर्मचारियों ने मुझे मिलने नहीं दिया। जब मैंने वीडियो बनाना शुरू किया तो सीएमओ आए और मेरा मोबाइल छीन लिया। मेरे साथ झूमाझटकी भी की गई।” राजपूत ने बताया कि उन्होंने भी पूरे घटनाक्रम की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।उपनिरीक्षक नरेन्द्र लिल्लोरे ने बताया की नगर पालिका सीएमओ की और से शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित एनी धाराओं में शैलेन्द्र राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है वहीँ शैलेन्द्र राजपूत के द्वारा भी शिकायत दर्ज कराई गई है दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामला जांच में लिया है।