jhankar
ब्रेकिंग
उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026 जिला पंचायत को मिला नया नेतृत्व, नरोत्तम भार्गव ने संभाली सीईओ की कमान कैसा रहेगा आज MP का मौसम UP में बारिश का कहर - 3 दिन में 56 की मौत, 1021 घर टूटे, 75 में से 56 जिलों में बाढ़ जैसे हालात किसान ऐप बना ठगी का जरिया, टोकन बुक करते ही खाते से उड़े 50 हजार साइबर ठगों ने 10-10 हजार की 5 किस्... छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में...

नर्मदा पुरम : अधिक किराया वसूलने वाले यात्री वाहनों पर आरटीओ की चालानी कार्यवाही, मचा हड़कंप,11 बसों से 15500 वसूले

✍️✍️ के के यदुवंशी पत्रकार, सिवनी मालवा : आरटीओ विभाग ने यात्रियों बेसन की मनमानी पर सड़क पर उतर गए और मनमाना किराए ले रहे हैं बसों पर कार्रवाई की गई आरटीओ विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नर्मदापुरम जिला कलेक्टर के आदेश के परिपालन में गुरुवार को देर रात आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के नेतृत्व में आरटीओ जांच दल द्वारा नर्मदापुरम शहर के अलग – अलग जगहों पर यात्री वाहनों की जांच की गई, रात 9 बजे से 1 बजे तक शहर में प्रवेश करने वाली बसों की सघन जांच करते हुए यात्रियों से आरटीओ अधिकारी ने चर्चा करते हुए उन्हें मिलने वाली सुविधाओं का पता किया, साथ ही शिकायत प्राप्त हुई बसों से किराया वापस करवाया गया तथा परमिट शर्तो के उल्लघंन की धारा के तहत चालान वसूला गया, जिन बसों में यात्रियों से अधिक किराया लिया जा रहा था, बसों का चालान किया गया, कुल 25 बसों की जांच में 11 बसें नियमों का पालन न करते हुए तथा परमिट शर्तो का उल्लघंन करते हुए पाई गई, जिन पर चालानी कार्यवाही करते हुए 15500 की चालानी की गई ।

इनका कहना है।

- Install Android App -

जिले की प्रत्येक तहसीलों में आरटीओ जांच टीम पहुंचकर बस संचालक द्वारा की जा रही अधिक किराए की वसूली के विरुद्ध चालानी कार्यवाही लगातार की जाएगी।

श्रीमती निशा चौहान आरटीओ अधिकारी नर्मदापुरम