jhankar
ब्रेकिंग
उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026 जिला पंचायत को मिला नया नेतृत्व, नरोत्तम भार्गव ने संभाली सीईओ की कमान कैसा रहेगा आज MP का मौसम UP में बारिश का कहर - 3 दिन में 56 की मौत, 1021 घर टूटे, 75 में से 56 जिलों में बाढ़ जैसे हालात किसान ऐप बना ठगी का जरिया, टोकन बुक करते ही खाते से उड़े 50 हजार साइबर ठगों ने 10-10 हजार की 5 किस्... छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में...

MP BIG News: केंद्रीय विद्यालय के 10 छात्रों के साथ शिक्षक ने की डंडे से मारपीट, FIR दर्ज

नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग पर स्थित केंद्रीय महाविद्यालय का मामला –

के के यदुवंशी पत्रकार, सिवनी मालवा : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग पर स्थित केंद्रीय विद्यालय के एक शिक्षक ने मंगलवार दोपहर को 10 छात्रों के साथ जमकर मारपीट की मारपीट की घटना की जानकारी जैसे ही लगी केंद्रीय विद्यालय में नागरिकों की भीड़ जमा हो गई। और शिक्षक पर कार्रवाई की मांग करने लगे पुलिस थाने में भी केंद्रीय विद्यालय के छात्र और शहर के नागरिकों ने शिक्षक पर मामला दर्ज करने की बात कहीं प्रभारी थाना प्रभारी नागेश वर्मा ने पूरे मामले में बताया कि शिक्षक रोहित ठाकुर केंद्रीय विद्यालय में कॉमर्स के टीचर है और फरियादी छात्रों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया आरोपी शिक्षक ने बच्चों को डंडे से मारपीट की जिससे उनके हाथ पैर सूज गए और गंभीर चोट आई है जिनका मेडिकल कराया गया है और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शिक्षक ने ग्राउंड पर घूमने की बात को लेकर जमकर डंडे से छात्रों को मारा घटना दोपहर 2:00 बजे की है थाना प्रभारी ने बताया कि फरियादी की बात सुनकर मामला दर्ज किया गया है। और आरोपी पर 293, 223 ,506 का मामला दर्ज किया गया है आरोपी को थाने में बिठाया गया।

- Install Android App -

इनका कहना है –

छात्रों की रिपोर्ट पर आरोपी शिक्षक पर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

नागेश वर्मा
प्रभारी थाना प्रभारी
सिवनी मालवा।