jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

NCC रैली में बोले PM मोदी, युवा शक्ति करेगी ग्रैंड इंडिया का निर्माण, झूठी खबरों के खिलाफ अभियान चलाएं कैंडिडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की रैली में कहा कि बीते दो सालों में सीमावर्ती इलाकों में NCC में एक लाख से अधिक नए कैडेट जोड़े गए। उन्होंने कहा कि सैन्य बलों में महिलाओं को अधिक जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि NCC में भी अधिक महिलाओं को शामिल करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति देश की स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 के भव्य भारत (ग्रैंड इंडिया) का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि NCC को मजबूत बनाने के लिए उच्च स्तरीय निकाय का गठन, सीमावर्ती क्षेत्रों के एक लाख कैडेट एनसीसी में शामिल हुए।

- Install Android App -

साथ ही प्रधानमंत्री ने NCC कैडेटों से झूठी खबरों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले वीर सपूतों को आदर पूर्वक नमन करता हूं। आज जब देश नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है। तब एनसीसी को मजबूत करने के लिए भी प्रयास जारी हैं। इसके लिए हाईलेवल कमेटी भी बनाई गई है। पीएम ने कहा कि आज इस समय जितने भी युवक-युवतियां एनसीसी व एनएसएस में हैं, उसमें से ज्यादातर इस शताब्दी में ही पैदा हुए हैं। आपको ही भारत को 2047 तक लेकर जाना है। इसलिए आपकी कोशिशें, आपके संकल्प, उन संकल्पों की सिद्धि, भारत की सिद्धि होगी, भारत की सफलता होगी।

पीएम ने इस दौरान देश के प्रसिद्ध कवि माखनलाल चतुर्वेदी की कविता पढ़ी। कहा कि-“भूखंड बिछा, आकाश ओढ़, नयनोदक ले, मोदक प्रहार, ब्रह्मांड हथेली पर उछाल, अपने जीवन-धन को निहार।” ये पंक्तियां सामर्थ्य की पराकाष्ठा का वर्णन करती हैं। आज मां भारती युवाओं से आह्वान कर रही है – “भूखंड बिछा, आकाश ओढ़, नयनोदक ले, मोदक प्रहार, ब्रह्मांड हथेली पर उछाल”। पीएम मोदी ने कहा कि आज खेल के मैदान में खिलाड़ी की सफलता का बहुत महत्व है। उसकी हार जीत के साथ 130 करोड़ देशवासी जुड़ जाते हैं। भारत का युवा अगर किसी से टक्कर ले रहा है तो पूरा देश उसके पीछे खड़ा हो जाता है। भारतीय खिलाड़ी अब पुरस्कार के लिए नहीं देश के लिए खेलता है। इससे पहले एनसीसी कैडेट्स ने पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने मार्च पास्ट का निरीक्षण भी किया।