jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

Neemach News: मनासा के ग्राम बंजारी के पास सड़क पर तेंदुआ का शव मिला

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नीमच। जिले के मनासा के ग्राम बंजारी में एक तेंदूआ मरा मिला हैं। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुचें और मुआयना किया। प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होकर मृत होना बताया जा रहा है। शिकारी द्वारा घायल किए जाने जैसी कोई बात नही है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 7 बजे मनासा वन मंडल कार्यालय में उपवन मंडलाधिकारी आर आर परमार को सूचना मिली की मनासा रोड पर ग्राम बंजारी के पास तेदुआ मरा पड़ा है। वनविभाग के अधिकारी, मेडिकल स्टाफ कर्म चारी आदि घटना स्थल पर पहुंचे उन्होने वहां पर निरीक्षण मुआयना किया और मेडिकल टीम ने तत्काल मौके पर ही तेंदुआ के पोस्टमार्टम किया। शाम करीब 4 बजे उसका अंतिम संस्कार किया गया। परमार ने बताया है कि तेंदुए की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। सड़क पर अज्ञात वाहन के साथ रगड़ने से उसका आधा हिस्सा क्षत.विक्षत हो गया। वन विभाग अधिकारी ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच में लिया है।