jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

नया स्मार्टफोन वीवो एक्स200टी लॉन्च

नई दिल्ली। भारत में चाइनीज कंपनी वीवो ने अपनी एक्स200 सीरीज का नया स्मार्टफोन वीवो एक्स200टी लॉन्च कर दिया है। फोन में बेहतर चिपसेट, बड़ा डिस्प्ले और पावरफुल कैमरा सेटअप शामिल हैं। यह फोन पिछले साल आए एक्स200 का अपग्रेडेड वर्जन है और फ्लैगशिप-लेवल स्पेसिफिकेशंस को थोड़ा अधिक किफायती प्राइस पर पेश करता है।वीवो एक्स200टी में 6.67-इंच का अमोलेड डिस्प्ले है, जो एफएचडी प्लस रेज़ॉल्यूशन और 120एचझेड रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। पंच-होल डिजाइन और स्लिम बेजल्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 9400 प्लस प्रोसेसर है और यह एंड्राएड 16 पर बेस्ड ओरिजिन ओएस6 पर चलता है। कंपनी ने पांच बड़े OS अपडेट और सात साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 6200एमएएच बैटरी है, जिसमें 90वॉट वायर्ड और 40वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। कैमरा सेक्शन में झेसिस-पावर्ड 50एमपी ट्रिपल रियर कैमरा है। इसमें 50एमपी सोनी एलवायटी 702 ओआईएस प्राइमरी कैमरा, 50एमपी सैमवसंग जेएन1 अल्ट्रा-वाइड और 3 गुणा जूम के साथ 50एमपी सोनी एलवायटी 600 टेलीफोटो कैमरा शामिल है।

- Install Android App -

फ्रंट में 32एमपी का सेल्फी कैमरा है। फोन को आईपी 68 और आईपी69 रेटिंग, 3डी अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, 5जी, ड्यूल सिम और ड्यूल-बैंड वाय-फाय जैसे फीचर्स भी मिले हैं। वीवो एक्स200टी अपने प्रीमियम फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के कारण मिड-टू-फ्लैगशिप सेगमेंट का एक मजबूत विकल्प बन गया है।भारत में 12जीबी रैम प्लस 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 12जीबी रैम प्लस 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये रखी गई है। यह स्टेलार ब्लैक और सीसाइड लीलाक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत एक्सिस एचडीएफसी, और एसबीआई कार्ड से पेमेंट करने पर 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा।