jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

News Bihar : टेस्ट ड्राइव के बहाने बदमाश बाईक लेकर हुआ रफूचक्कर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बेगूसराय । बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत स्थित झमटिया ढाला चौक के समीप गुरूवार को श्री विनायक बजाज शोरूम में एक अजीबो-गरीब वाकया सामने आया । बाईक एजेंसी में बाईक खरीदने के बहाने एक शातिर घूस आया, और बाईक लेकर चंपत हो गया ।
घटना गुरुवार की दोपहर की बताई गई है। उक्त मामला पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उक्त युवक पहले बछवाड़ा स्थित एक एजेंसी (हीरो शोरूम) में दाखिल होता है। जहां शोरूम में मौजूद कर्मचारियों से बाइक लेने की बात करता है। कई बाइक पसंद करके टेस्ट ड्राइव की बात करता है लेकिन एजेंसी संचालक युवक के साथ में एक अपने युवक को साथ लेकर टेस्ट ड्राइविंग पर जाने को कहता है । जिसके बाद चोरी करने आया युवक टेस्ट ड्राइविंग नहीं करता है और बाइक लेने से इनकार कर देता है।

- Install Android App -

करीब दो घंटे के बाद फिर वही युवक बगल के श्री विनायक बजाज एजेंसी में पल्सर बाइक खरीदने शोरूम में दाखिल होता है। जहां शोरूम में मौजूद सेल्स मैन से पल्सर बाइक का रेट पूछने के बाद उसकी टेस्ट ड्राइव के लिए गाड़ी मांगता है। सेल्स मेन भी टेस्ट ड्राइव के लिए उसे पल्सर बाइक दे देता हैं। लेकिन यहां हद तब हो गई जब वह काफी देर तक बाइक लेकर वापस नहीं आया। काफी देर इंतज़ार के बाद जब बाइक लेकर फरार हुए युवक एजेंसी पर नहीं पहुंचा तो सेल्स मैन खोजबीन शुरू किया। इस दौरान पता चला की उक्त युवक रानी पेट्रोल पम्प पर चार सौ रूपया का पेट्रोल लिया और पटना जाने का रास्ता किसी से पूछ रहा था। इधर बजाज शो रूम के शेल्स स्टाफ बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी सिकंदर शर्मा का पुत्र विकेस कुमार ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

बजाज शो रूम के संचालक ने घटना को लेकर कैमरे में कैद हुए सीसीटीवी फुटेज जारी कर दिया है। जिसके आधार पर बछवाड़ा थाने की पुलिस मामले की अब छानबीन कर रही है ।