jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

News MP : अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो बंद कर सकती है, लाड़ली बहना योजना : सीएम शिवराज

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। जब 2018 में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनी थी तो कमलनाथ ने बहुत सी योजनाओ को बंद कर दिया था। जिसमें गरीब बुजुर्गों के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, प्रसूता बहनों को लड्डू देने वाली योजना, भांजे.भांजियों की साइकिल योजना भी बंद कर दी थी।  हमने बहनों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल करते हुए मेरी बहनों की आंखों में आंसू न रहे इसलिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाकर प्रदेश की एक करोड़ 31 लाख से अधिक बहनों को प्रतिमाह 1250 रुपये प्रतिमाह दिया रहा है।

- Install Android App -

यह योजना तभी तक है, जब तक मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार है। अगर कांग्रेस की सरकार बन गई तो लाड़ली बहना योजना भी बंद हो जाएगी। क्योंकि कांग्रेस सरकार सबसे पहले गरीब कल्याण की योजनाएं ही बंद करती है।यह बात शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी अरविंद पटेरिया के समर्थन में खजुराहो में सभा को संबोधित करते हुए कही।
सीएम शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते पहुंचे थे। सीएम ने कहा कि विगत चुनाव में पटेरिया मात्र 600-700 मतो के अंतर से हार गए थे लेकिन इसके बाद भी लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे और ़क्षेत्रवासियों के लिए काम करते रहे। मैने पहले कहा था कि अरविंद जीतेगे तो प्रदेश में भाजपा सरकार बन जायेगी। लेकिन अरविंद की मात्र 600-700 के अंतर से हार गए। इस बार भाजपा को इस बार जिताएं। भाजपा का विधायक बनने के बाद इस क्षेत्र बहुत विकास होगा। सीएम चैहान ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबो का कल्याण करने वाली योजनाओं को बंद करती है वह गरीबो का हित नही कर सकती है। मैं अपनी प्रदेश की बहनों की आंखो में आंसू नही देख सकता हूं इसलिए अभी हर माह 1250 रुपये सीधे उनके खाते में भेज रहा हूं और यह राशि बढ़ाकर धीरे धीरे 3000 तक ले जाउंगा।