jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

हंडिया : आंवला नवमी पर महिलाओं ने की आंवले वृक्ष की पूजा, ग्रहण की प्रसादी

हंडिया। धार्मिक नगरी हंडिया में आज आंवला नवमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं, बहनों और माताओं ने पारंपरिक परिधान धारण कर आंवले के वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना की।

- Install Android App -

महिलाओं ने पूजा के दौरान वृक्ष के चारों ओर परिक्रमा कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतानों की दीर्घायु और विश्व कल्याण की कामना की। पूजा उपरांत सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

उपस्थित महिलाओं ने कहा कि आंवला नवमी को धर्मशास्त्रों में विशेष महत्व प्राप्त है। मान्यता है कि इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने से पापों का नाश होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।पूजन स्थल पर श्रद्धा और भक्ति का भावनात्मक माहौल रहा। महिलाएं पारंपरिक गीतों और आरती के माध्यम से भक्ति में लीन नजर आईं।