राजस्थान मिष्ठान भंडार में मिली गंदगी और कॉकरोच, अधिकारियों ने लगाई फटकार
केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा।एसडीएम विजय राय के निर्देश पर मंगलवार को जिले के खाद्य अधिकारी अपनी टीम के साथ शहर की मिठाई दुकानों के निरीक्षण पर पहुंचे। टीम ने गीता टॉकीज के पास स्थित राजस्थान मिठाई भंडार शाहिद दुकानों की जांच शुरू कर सैंपल जांच करने भेजा जाएगा
जांच के दौरान दुकान में भारी गंदगी और कॉकरोच घूमते हुए मिले। दुकान की स्थिति देखकर खाद्य अधिकारी भड़क उठे और दुकान संचालक को जमकर फटकार लगाई। अधिकारियों ने तत्काल गंदगी साफ करने और कीट नियंत्रण करने के सख्त निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम विजय राय ने कहा कि दीपावली के त्यौहार को देखते हुए शहर की सभी मिठाई दुकानों की सघन जांच की जाएगी। मिठाइयों में मिलावट और दुकानों में गंदगी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सभी दुकानदार से अपील की है कि अपनी दुकानों पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और ग्राहकों को शुद्ध और अच्छी गुणवत्ता की मिठाइयां ही उपलब्ध कराएं। लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

