jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

हरदा : मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लीनिक में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

हरदा के दूध डेयरी वार्ड क्रमांक 17 स्थित मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लीनिक में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में बुधवार को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के कुल 47 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श एवं दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में मुख्य रूप से मेडिकल ऑफिसर (एलोपैथिक) डॉ. जितेंद्र बारवाल एवं आयुर्वेदिक डॉक्टर सुश्री मोना सकवाया (ए.एम.ओ.) द्वारा मरीजों की जांच की गई।

टीम में फार्मासिस्ट श्री गुलाब सिंह यदुवंशी, नर्सिंग ऑफिसर सुश्री मीरा महोबिया, लैब टेक्नीशियन श्री शरद ओस्ले, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री बंटी गौर और सपोर्ट स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं।

- Install Android App -

शिविर के दौरान 47 मरीजों में से 9 मरीजों की हाइपरटेंशन और 10 मरीजों की डायबिटीज की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयां व सावधानी बरतने की सलाह दी गई। लैब टेक्नीशियन द्वारा 15 मरीजों के विभिन्न रक्त परीक्षण भी किए गए।

शिविर में वर्तमान मौसम को देखते हुए बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि डायबिटीज और हाइपरटेंशन से पीड़ित मरीज सुबह अत्यधिक ठंड में जल्दी बिस्तर न छोड़ें और हमेशा पर्याप्त गर्म कपड़े पहनकर रहें, ताकि ठंड के दुष्प्रभावों से बचा जा सके।