jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Oxygen की किल्लत खत्म, PM Modi ने किया 35 ऑक्सीजन संयंत्रों का उद्घाटन, इन शहरों को मिली सौगात

कोरोना काल में देश को ऑक्सीजन की अभूतपूर्व कमी से जूझना पड़ा था। कई लोगों ने ऑक्सीजन की कमी के कारण जान गंवाई थी, लेकिन देश में अब कहीं भी ऐसा नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को विभिन्न राज्यों में बनाए गए 35 ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। मुख्य कार्यक्रम उत्तराखंड में एम्स ऋषिकेश में हुआ, जहां पीएम मोदी शामिल हुए। यहीं से पीएम मोदी ने 35 प्रेशर स्विंग एडजॉर्प्शन (पीएसए) ऑक्सीजन संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष की सहायता के ये संयंत्र बनाए गए हैं। जिन शहरों में ये संयंत्र बनाए गए हैं, उनमें शामिल हैं- गोरखपुर, प्रयागराज, नैनीताल और भोपाल।

- Install Android App -

इसके साथ ही देश के सभी जिलों में पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित हो जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, देश में अब तक कुल 1224 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों को पीएम केयर्स कोष से राशि उपलब्ध कराई गई है। इनमें से 1100 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना की जा चुकी है और इनसे 1750 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन प्रतिदिन उपलब्ध होगी।