jhankar
ब्रेकिंग
आईटीआई में प्रवेश के लिये विद्यार्थी अब भी कर सकते है आवेदन विशेष कोचिंग व्यवस्था हेतु शिक्षकों से 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित पीएम सूर्य घर योजना में तीन किलोवॉट के सौर संयंत्र लगाने पर मिल रही 78 हजार रूपये की सब्सिडी माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई दिव्यांगजनों को निःशुल्क कैलिपर्स और कृत्रिम अंग वितरण हेतु 2 जून को टिमरनी में लगेगा शिविर हरदा नपा एक पद और दो अधिकारी, कर्मचारियों की लंबित वेतन प्रक्रिया शुरू और नपा की बकायादारों से वसूली... पिछले 24 घंटों में जिले में 50 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 2 जुलाई को लॉन्च होगा ‘विकसित भारत-जी राम जी’ मिशन जिला स्तर पर आयोजित होगा जन-सम्मेलन-सह लॉन्च कार्... दिव्यांग जनों हेतु निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन की मात्रा बढ़ाने हेतु भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या के...

सिवनी मालवा: तहसील कार्यालय में गंदगी का अंबार, शौचालय में भी सफाई नहीं

के के यदुवंशी 

- Install Android App -

सिवनी मालवा। डोलरिया।शासन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाकर लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है, लेकिन इसके विपरीत डोलरिया तहसील कार्यालय में ही स्वच्छ भारत अभियान को जिम्मेदार ही पलीता लगाते नजर आ रहे हैं। तहसील कार्यालय में रोजाना ग्रामीण अंचलों से आम नागरिक अपनी समस्या लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन तहसील कार्यालय में फैली गंदगी के कारण आम नागरिक भी तहसील कार्यालय के अंदर खड़े रहने से कतराते नजर आ रहे हैं। कार्यालय के अंदर मौजूद शौचालय का गेट टूट जाने के चलते समूचे तहसील कार्यालय में शौचालय से निकलने वाली बदबू से आम नागरिक मुंह पर कपड़ा रखकर तहसील कार्यालय में आ रहे हैं।

तहसील कार्यालय में साफ-सफाई का बेहद अभाव है। साथ ही तहसील कार्यालय के अंदर मौजूद शौचालयों की स्थिति बेहद दयनीय है। शौचालय के अंदर भी साफ सफाई नहीं किए जाने से गंदगी का आलम है गेट भी टूटा हुआ है इसके बावजूद भी अधिकारी तहसील में कार्यालय में साफ सफाई के प्रति बेहद लापरवाह बने हुए हैं। तहसील कार्यालय आए रामचंद्र दादा ने बताया कि शौचालय जाने पर बहुत बदबू आती है प्रशासन को ध्यान देकर साफ सफाई करवाना चाहिए