jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ... आंध्र प्रदेश में स्कूल के अंदर हैवानियत, क्लासरूम में चेनसॉ से 10वीं की छात्रा पर हमला, दूसरी छात्रा... देश आज मना रहा लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती सीमेंट-सरिया के आज के भाव: मकान निर्माण कराने वालों के लिए जरूरी अपडेट, जानिए कितनी है कीमत मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 18 मामले दर्ज सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हरदा पुलिस ने युवाओं से किया संवाद, 150 विद्यार्थी हुए शामिल

PM Kisan Yojana : देश के करोड़ किसानों के लिए आया अपडेट, 16वीं किस्त आने वाली हैं जल्द

PM Kisan Yojana : वर्तमान समय में देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार चाहती है कि किसानों की आय बढ़े और उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

PM Kisan Yojana

भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये तक की मदद कर रही है। फिलहाल देश के करोड़ों किसान पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं. इस प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों के खाते में 6,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं. हर साल 6 हजार रुपये 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में भेजे जाते हैं. प्रत्येक किस्त 4 महीने के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजी जाती है.

पीएम किसान योजना के तहत अब तक किसानों के खातों में 15वीं किस्त भेजी जा चुकी है और अब किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 16वीं किस्त का इंतजार है. तो आइए आपको बताते हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त कब जारी हो सकती है।

अगली किस्त कब जारी होगी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त अगले साल फरवरी या मार्च महीने में जारी की जा सकती है। हालाँकि, अगली किस्त के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

- Install Android App -

ये जरूरी काम निपटा लें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 16वीं किस्त की राशि का लाभ उठाने के लिए किसानों को अपना e-KYC कराना होगा. इसमें आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों को स्थानीय अधिकारियों से सत्यापित कराना होगा। ऐसे में जिन किसानों ने योजना के तहत भूमि अभिलेखों का सत्यापन नहीं कराया है, वे इस प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

सालाना मिल रहा इतना मुनाफा!

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से करीब 12 करोड़ लोग जुड़े हैं, लेकिन इसका लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिलता है जो सरकार के सभी नियमों का पालन करते हैं। इस प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार सालाना 6,000 रुपये 2,000 रुपये की तीन किस्तों में ट्रांसफर करती है।

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?

यह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार द्वारा किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी. इस प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है.