jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

PM Yashasvi Scheme 2024: पीएम यशस्वी योजना की छात्रवृत्ति के लिये 31 जनवरी तक करें आवेदन

हरदा : सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित ‘पीएम यशस्वी योजना’ में पिछड़ा वर्ग, विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जाति के विद्यार्थियों हेतु ‘टॉप क्लास एजुकेशन योजना’ में छात्रवृत्ति के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 है। सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण श्री के.एल. उरिया ने बताया कि इस योजना में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय द्वारा प्रदेश के चयनित शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 9 वीं एवं 11वीं के पिछड़ा वर्ग तथा विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जाति के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। पात्र विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर चयनित कर कक्षा 9 वीं एवं 10वीं के विद्यार्थी को अधिकतम 75 हजार रुपए तथा कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों को अधिकतम 1 लाख 25 हजार रुपए छात्रवृत्ति के रूप में डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डी.बी.टी.) के माध्यम से संबंधित विद्यार्थियों के एकल बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। योजना के ऑनलाइन आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल www.nsp.gov.in पर 31 जनवरी तक किये जा सकते है।