jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में स्कूलों और स्टेशनरी दुकानदारों की मिलीभगत को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में स्थित का श्री साईं एकेडमी स्कूल और विद्या श्री स्टेशनरी पर कार्रवाई की गई है। FIR दर्ज कर ली गई है।

बच्चों को स्कूल आने से रोका जा रहा था

दरअसल, स्कूल संचालक और स्टेशनरी दुकानदार अभिभावकों को महंगी किताबें खरीदने पर मजबूर कर रहे थे। केवल एक दुकान से किताबें खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। दूसरी दुकानों से पुस्तक और स्टेशनरी खरीदने पर बच्चों को विद्यालयों में बैठने से रोका जा रहा था। इस बारे में पैरेंट्स ने शिकायत की थी। स्कूल और दुकानदारों की ये हरकत कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन माना जा रहा था। इसके तहत कहा गया था कि अभिभावक किसी भी दुकान से स्टडी मटेरियल खरीद सकते हैं।

- Install Android App -

CM ने दिए थे सख्त कार्रवाई के निर्देश

सीएम मोहन यादव ने इस मामले में जिला प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्कूल संचालक और दुकानदारों पर नकेल कसने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने ये साफ किया कि अभिभावकों का शोषण किसी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हेल्पलाइन नंबर जारी

कलेक्टर शिवम वर्मा ने पैरेंट्स को राहत देते हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर 7312431117 अभिभावक शिकायत कर सकते हैं। स्कूल संचालक और दुकानदार किसी तरह की मनमानी करते हैं तो अभिभावक शिकायत कर सकते हैं।