jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

खंडवा : ममलेश्वर लोक का विरोध, 3 दिनों तक ओंकारेश्वर बंद का आह्वान

खंडवा। ममलेश्वर लोक के विरोध में लोगों ने 3 दिनों तक ओंकारेश्वर बंद का आह्वान किया है। इसको लेकर पहले दिन को ओंकारेश्वर बाजार पूरी तरह बंद रहा। शहर की प्रमुख सड़कें सूनी नजर आईं और सुबह से ही किसी भी व्यापारी ने अपनी दुकान नहीं खोली। बाजार, प्रतिष्ठान, बड़ी दुकानें, छोटे ठेले, सभी जगह सन्नाटा पसरा रहा। स्थानीय लोगों और व्यापारियों द्वारा सामूहिक रूप से बुलाए गए इस बंद का व्यापक असर देखने को मिला। नाव का संचालन भी नहीं हुआ, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी भी हुई।

दुकानों पर लटके दिखे ताला
सुबह 8 बजे से ही ओंकारेश्वर में बंद का असर दिखने लगा। ममलेश्वर और ओंकारेश्वर मंदिर मार्ग से लेकर मुख्य बाजार तक दुकानों पर ताले लटके हुए दिखाई दिए। बाजार में कुछ स्थानों पर स्थानीय लोग समूह बनाकर खड़े रहे और स्वयं ही बंद का पालन करवाते नजर आए। लोगों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों पर स्पष्ट सुनवाई नहीं होती, तब तक वे दुकानें नहीं खोलेंगे। इसी बीच प्रशासन की ओर से तहसीलदार, नगर परिषद के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर बंद समाप्त करने की अपील की। इसके बावजूद बंद के निर्णय पर लोग अडिग रहे।

- Install Android App -

जन्मभूमि छोड़ने को तैयार नहीं लोग
प्रदर्शन करने पहुंची रोशनी गोस्वामी का कहना है कि “ब्रह्मपुरी को तोड़कर ममलेश्वर लोक बनाया जा रहा है। यह हमारी जन्मभूमि है। इसे हम छोड़कर जाने वाले नहीं है।” इसके साथ ही अन्य महिलाओं ने भी नारेबाजी करते हुए कहा कि हम यही रहेंगे, कहीं जाने वाले नहीं है। मर जाएंगे, लेकिन हम, हमारे बच्चों को लेकर कहीं नहीं जाएंगे।

श्रद्धालु को हुई परेशानी
बंद के कारण बाहर से आए श्रद्धालुओं को भी असुविधा हुई, क्योंकि ओंकारेश्वर एक प्रमुख धार्मिक स्थल होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। श्रद्धालु बाजार बंद होने के कारण परेशान नजर आए।