jhankar
ब्रेकिंग
0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24 शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, कांग्रेसियों ने एसडीएम विजय राय को सोफा ज्ञापन 

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच ग्वालियर-मुरैना समेत आज बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश के लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। एक तरफ कड़ाके की ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। दूसरी तरफ आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में प्रदेश के कई जिले में बारिश की संभावना है। इसके अलावा वेस्टर्न डिस्टरबेंस का भी असर दिखेगा।

- Install Android App -

MP के किन जिलों में बारिश का अलर्ट?
ग्वालियर
श्योपुर
भिंड
मुरैना
दतिया
निवाड़ी
टीकमगढ़
छतरपुर
कई जिलों में छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के मुताबिक आज भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग के कई जिलों में बादल छा सकते हैं। इससे पहले 22 जनवरी को भी भोपाल, नर्मदापुरम, सीहोर, रायसेन और विदिशा समेत कई जिलों में बादल छाए हुए थे।

क्यों जारी हुआ बारिश का अलर्ट?
मौसम वैज्ञानिक ने जानकारी देते हुए बताया कि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है, जिसका असर अब प्रदेश में देखने को मिल रहा है। इस बर्फबारी के कारण ही मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।इस बीच अब बारिश और ओलावृष्टि होने का अलर्ट है। इसके अलावा प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का भी असर रहेगा। अगर प्रदेश में बारिश होती है तो फिर इस सीजन में पहली बार मावठा गिरेगा।