jhankar
ब्रेकिंग
Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले... मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा की प्रमुख खबरें 04 अगस्त 2026 भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया

MP BIG News: पूजन के लिए तालाब पर गईं 3 किशोरी पानी में डूबी 2 की मौत

मकडाई एक्सप्रेस  24 रायसेेन।  बेगमगंज के गांव हिनोतिया बमनई में हुई घटना। मृतक बालिकाओं की उम्र 13-14 वर्ष हेैैं। तालाब ने स्नान करते समय गहरे पानी में चली गई थीं। जिले के बेगमगंज थाना अंतर्गत हिनोतिया बमनई गांव में तालाब में नहाने के दौरान तीन किशोरियां पानी में डूब गईं। इसमें दो की मौत हो गईए जबकि एक किशोरी को बचा लिया गया।

- Install Android App -

तीनों अपने स्वजनो के साथ महालक्ष्मी पर्व पर हाथी पूजन के लिए गई तालाब पर गईं थीं। बालिकाएं नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूब गई।
एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम पंचायत खिरेंटी के ग्राम हिनोतिया बमनई में शुक्रवार सुबह 8 बजे गांव की 5 लड़कियां एक साथ तालाब में नहाने के लिए गई थीं। नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण तीन लड़कियां डूबने लगीं। घाट पर मौजूद दो अन्य सहेलियों व महिलाओं ने चीख.पुकार मचाई तो पास में नहा रहे लोगों ने कूदकर एक बालिका को सुरक्षित बचा लिया। जबकि 13 aसाल की मनीषा दांगी पुत्री महेंद्र सिंह को बेसुध अवस्था निकाल लिया। जिसे आनन.फानन में परिजन सिविल अस्पताल लेकर आएए जहां डाक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं एक और बालिका 14 वर्षीय रश्मि पुत्री भगवान दास प्रजापति की तलाश में पुलिस की गोताखोर टीम और ग्रामीण जुटे रहे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रश्मि का शव भी निकाल लिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अमला भी घटनास्थल पर पहुंच गया था। मृतका मनीषा अपने माता.पिता की एक ही पुत्री थी उसका एक भाई है। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और प्रत्यक्षदर्शियों एवं परिजनों के बयान लेकर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।