jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

Raj Kundra की गिरफ्तारी के बारे में पहले से जानती थीं Shilpa Shetty? इंस्टाग्राम पोस्ट से अंदाजा लगा रहे यूजर्स

अश्लील फिल्में बनाने के मामले में बिजनेसमैन राज कुन्द्रा की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का एक इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में शिल्पा ने कुछ ऐसी बातें लिखी हैं, जिन्हें राज कुन्द्रा की गिरफ्तारी से जोड़कर देखा जा रहा है। शिल्पा ने राज की गिरफ्तारी से ठीक एक दिन पहले यह पोस्ट किया था। इस वजह से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि शिल्पा को पहले से ही राज कुन्द्रा की गिरफ्तारी के बारे में पता था।

शिल्पा ने मेडिटेशन के ऊपर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था “हमारे आस-पास जो हो रहा है उसे बदलने की शक्ति हमारे पास हमेशा नहीं हो सकती है, लेकिन हम निश्चित रूप से इसको नियंत्रित कर सकते हैं कि भीतर क्या होता है। यह योग से ही संभव है। अपने मन को शांत करें, अवांछित विचारों को कम करें, अपने भटकते हुए ध्यान को केन्द्रित करें, और त्राटक ध्यान के माध्यम से अपना मेडिटेशन सुधारें।”

राज की गिरफ्तारी से जोड़ रहे यूजर्स

शिल्पा का यह पोस्ट पूरी तरह से योग पर आधारित था लेकिन कई यूजर्स इसे राज की गिरफ्तारी से जोड़कर देख रहे हैं। खासकर शिल्पा ने इस वीडियो के साथ जो कैप्शन लिखा है उसके आधार पर यह बात कही जा रही है। कई यूजर्स ने उनके इस वीडियो पर कमेंट किए हैं और शिल्पा का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

- Install Android App -

23 जुलाई तक पुलिस रिमांड में है राज

बिजनेसमैन राज कुन्द्रा को अश्लील फिल्में बनाने के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। उन्हें इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तारी के बाद राज को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था और कोर्ट ने उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। मुबंई पुलिस के अनुसार इस मामले में पहली FIR फरवरी में दर्ज हुई थी।

क्या है मामला

राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी का एप था, जिसका नाम ‘हॉटशॉट्स’ था। कथित तौर पर राज कुन्द्रा अश्लील फिल्में बनाकर इस एप के जरिए लोगों तक पहुंचाते थे और उनसे सब्सक्रिप्शन फीस ली जाती थी। बाद में इस ऐप को यूके की एक कंपनी केनरिन प्राइवेट लिमिटेड को बेच दिया गया। पुलिस ने यह कहा है कि कुंद्रा की वियान इंडस्ट्रीज का लंदन की कंपनी केनरिन के साथ टाइअप था। इसी कंपनी के पास ‘हॉटशॉट्स’ ऐप है, जो कथित तौर पर अश्लील फिल्में प्रकाशित करने में शामिल है।