jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण...

राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक के साथ धक्का-मुक्की

जबलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज जबलपुर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उनका स्वागत किया। नड्डा सबसे पहले संभागीय कार्यालय में पार्टी की बैठक में शामिल हुए, जिसके बाद मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, लेकिन कार्यक्रम में अफरा-तफरी की स्थिति तब बनी जब राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक को पुलिस ने अंदर जाने से रोक दिया और भीड़ के बीच उनके साथ धक्का-मुक्की की नौबत आ गई, इससे नाराज होकर उन्होंने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई, हालांकि बाद में उन्हें बैठक कक्ष में प्रवेश मिल गया।

- Install Android App -

जेपी नड्डा कई योजनाओं का करेंगे शुभारंभ
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जबलपुर पहुंचे हैं, जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक सूचना केंद्र में वे विभिन्न योजनाओं और पहलों का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल भी मौजूद रहे। वहीं श्योपुर और सिंगरौली में नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों का लोकार्पण किया जाएगा, साथ ही धार, बैतूल, पन्ना और कटनी जिलों में पीपीपी मॉडल पर बनने वाले मेडिकल कॉलेजों के लिए अनुबंधों पर हस्ताक्षर होंगे. इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को 8 लाख वय वंदना कार्ड वितरित किए जाएंगे, मातृ-शिशु सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं और डिजिटल नवाचार के तहत स्मार्ट चैटबॉट की शुरुआत होगी तथा नड्डा आशा कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे।