jhankar
ब्रेकिंग
इटारसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई :30,000 रुपये की चोरी की मोटर साइकल बरामद Big news : अमेरिका-ईरान महायुद्ध: दुनिया पर भारी आर्थिक संकट हरदा: युवती ने एसपी से की पुनः जांच की मांग, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य नजरअंदाज करने का आरोप हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने अपना जन्मदिवस सादगीपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में मनाया। गयाजी में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में सम्मानित हुए रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल SDM विजय राय ने कमर कस ली : नरवाई जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी हरदा : जिले में अग्नि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए हरदा : फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित हरदा : विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन हरदा : कलेक्टर व एसपी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

गयाजी में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में सम्मानित हुए रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल

बिहार राज्य के गया जी में जय महाराणा रक्तदान समूह हरदा सम्मानित

जय महाराणा रक्तदान समूह भारत के संस्थापक/अध्यक्ष रक्तमित्र शैलू मंडलोई ने बताया कि गया में शहीद भगत सिंह युथ ब्रिगेड गयाजी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में जय महाराणा रक्तदान समूह भारत हरदा के संचालक रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए भगत सिंह सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

- Install Android App -

यह सम्मान शहीद चंद्रशेखर आजाद के प्रपौत्र अमित आजाद व पूर्व स्वास्थ्य केंद्रीय मंत्री भारत शासन अश्विनी चौबे ने प्रदान किया। संस्था के अध्यक्ष नीलेश वर्मा नील ने कहा कि यह सम्मान हरदा जिले के रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग का परिणाम है।

कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष राकेश सहाय, सचिव सतीश शर्मा, उपसचिव आशुतोष कुमार और टीम कोऑर्डिनेटर राघवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।