ब्रेकिंग
अब मध्य प्रदेश में वोटर लिस्ट में खामियां तलाशेगी कांग्रेस मालवा-निमाड़ में झमाझम बारिश के आसार, 23 जिलों में बरसेंगे बादल दिग्विजय सिंह का बयान : सिंधिया से रिश्ते और कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान बिहार में दो वोटर आईडी विवाद: अब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का नाम जुड़ा यमुना खतरे के निशान के करीब सिवनी मालवा: ग्राम शिवपुर में सड़क किनारे गड्ढे में धान रोपाई कर ग्रामीणों का अनोखा विरोध   हरदा जिले के किसानो के लिए अच्छी खबर: उर्वरक वितरण सोमवार को प्रात: आठ बजे से होगा। हंडिया : भक्ति, परंपरा और भाईचारे का संगम — हंडिया में भुजरिया पर्व पर उमड़ा जनसैलाब, नर्मदा तट पर प... पीएम मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी संघ प्रमुख भागवत इंदौर आए, बैठक में 180 समाजों के प्रमुखों से किया संवाद

Ram Mandir Ayodhya : श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय गर्भगृह में 5 लोग मौजूद रहेंगे, पढ़े पूरी खबर

Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश दुनिया के कई अमीर और गरीब लोग शामिल हुए है। कई उद्योगपति वहा पिछले कई महीनों से मजदूर बनकर सेवा कार्य में लगे हुए है। दुनिया भर के राम भक्त राम मंदिर उद्घाटन को लेकर उत्साह से भरे हुए हैं।

- Install Android App -

इसी बीच आज राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, प्राण प्रतिष्ठा के समय पांच लोग गर्भगृह में मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ गर्भगृह में मौजूद रहेंगे | इनके अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्य आचार्य गर्भगृह में मौजूद रहेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पर्दा बंद रहेगा | सबसे पहले भगवान राम को आईना दिखाया जाएगा | जिसमें रामलला अपना चेहरा देखेंगे।

दलपूजा के लिए आचार्यों की 3 टीमें बनाई गई हैं | प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या में भारी भीड़ पहुंचने की उम्मीद है और इसके मद्देनजर शहर में व्यापक स्तर पर काम चल रहा है | सीएम योगी लगातार तैयारियां की समीक्षा कर रहे हैं | इस कार्यक्रम में काशी विश्वनाथ और वैष्णोदेवी मंदिरों के प्रमुखों सहित लगभग 4,000 संतों को आमंत्रित किया गया है. इस समय विभिन्न कार्यों को पूरा करने के लिए 4,000 से अधिक लोग अलग-अलग शिफ्ट में साइट पर काम कर रहे हैं।