नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म,वीडियो वायरल करने की धमकी ! छात्र संगठन से जुड़े फरार आरोपी आशुतोष पारे की तलाश में दबिश दे रही पुलिस
हरदा.पढ़ाई में कमजोर छात्रा को नोटस बनाने में मदद करने के बहाने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एक युवक ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया। फिर अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम के जरिए अपनी आईडी पर बुलाए । बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए कई बार दबाव बनाकर दुष्कर्म किया।
महिला थाने में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी आशुतोष पिता पुरुषोत्तम पारे के खिलाफ पाक्सो एक्ट,आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी एक सक्रिय छात्र संगठन से जुड़ा पदाधिकारी भी रहा है। कई नेताओं के साथ उसके फोटो भी सोशल मीडिया पर है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
—पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी आशुतोश पारे ने साल 2024 में इंस्टाग्राम पर छात्रा से दोस्ती की।फिर पढ़ाई के लिए नोटस बनाने के बहाने उसे बुलाया।इसके बाद उसे कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
इस दौरान आरोपी ने छात्रा के अश्लील वीडियो बनाकर अपनी आईडी पर बुलाए। बाद में वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो साइबर सेल अब उन लोगों को भी जानकारी जुटा रही है,जो आरोपी से जुड़े हैं या उन नंबरों पर आरोपी द्वारा आपत्तिजनक वीडियो शेयर किए गए हैं।
हालांकि आरोपी के पिता के सत्तापक्ष से जुड़े होने के कारण अभी पुलिस मीडिया को खुलकर जानकारी देने से भी बच रही है। इधर,सक्रिय छात्र संगठन के साथी आरोपी आशुतोष पर नाबालिग से दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद उसे संगठन से 4-5 माह पहले ही हटा देने की सफाई भी यहां वहां दबी जुबान में दे रहे हैं। अधिकृत रूप से खुलकर बोलने से बच रहे हैं।

