jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Ratlam News: छोटे भाई की आत्महत्या जेठ को बहु पर शक, दस माह बाद जेठ ने बहू को जिंदा जलाकर मार दिया, आरोपी गिरफतार !

Madhya Pradesh: गुस्सा शक की आग में इंसान कुछ भी कर सकता है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के रतलाम में सामने आया। छोटे भाई ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। बड़ा भाई दस माह तक उसकी मौत पर गम में डूबा रहा। मौत किस कारण हुई यह तो आज भी रहस्य बना हुआ है। लेकिन बड़े भाई ने बहु को दोषी मानते हुए उसकी मौत का जिम्मेदार माना। और एक दिन बहु को जिंदा जला दिया।

पुलिस के अनुसार घटना रतलाम जिले के ग्राम ढोढर की है। यहा की निवासी निर्मला के पति प्रकाश ने किसी कारण से रतलाम शहर के सालाखेड़ी चौराहे के समीप करीब दस माह पहले खुदकुशी कर ली थी। पति की मौत के बाद निर्मला अपने दो बच्चों के साथ ढोढर स्थित ससुराल में ही रह रही थी। उसका जेठ सुरेश यह मानता था कि उसके छोटे भाई प्रकाश ने निर्मला की वजह से ही आत्महत्या की है। इसके चलते वह उससे विवाद करता रहता था | आरोपी सुरेश ने पहले महिला के साथ लोहे की राड से मारपीट की और फिर उसे घर से बाहर लेकर आया और उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे महिला बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

- Install Android App -

सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी जेठ को हिरासत में लेकर थाने ले गए। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए जावरा के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है। एसपी राहुल कुमार लोढा ने बताया कि जेठ को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें https://whatsapp.com/channel/0029Va5MseG7IUYY9hG0sS2p