jhankar
ब्रेकिंग
गुरु नानक जयंती पर हरदा में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब, सात दिवसीय धार्मिक आयोजनों का भव्य समापन हरदा में शिवसेना की धमाकेदार एंट्री, राहुल दरबार बने जिलाध्यक्ष बैतूल सहित हरदा जिले के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात हरदा पुलिस में बड़ा फेरबदल: टीआई मुकेश गौड़ लाइन अटैच, विनोद कुमार नागर को टिमरनी थाने की कमान हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई कब? निरीक्षण और पंचनामा के बाद भी सरकारी जमीन पर कब्जे बरकरार,,,,, आज प्रकाश पर्व: गुरु नानक जयंती, मानवता और भाईचारे का संदेश आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है, जानिए पूरे प्रदेश के मौसम का हाल धार में बड़ा हादसा: उज्जैन से मोरबी जा रही बस पलटी, 45 यात्री थे सवार, 8 घायल - डायल-112 ने बचाई जान कार्तिक पूर्णिमा आज, गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब सोने-चांदी की कीमतों में 10 दिन बाद लौटी चमक, सोना 1500 रुपये महंगा हुआ

अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें अधिकारी

हरदा : कलेक्टर कुमार सत्यम ने सोमवार को आयोजित समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में अनुग्रह सहायता राशि वितरण संबंधी प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होने निर्देशित किया कि अनुग्रह सहायता राशि संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें। कोई भी प्रकरण एक माह से अधिक लंबित न रहे। इस दौरान उन्होने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि कोई भी शिकायत नॉट अटेण्डेड न रहे।

- Install Android App -

सभी शिकायतों का समय सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए। सभी अधिकारी 100 दिवस से 300 दिवस तक लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने जन विश्वास अभियान में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान सभी निर्माण कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि निर्माण कार्य में आने वाली समस्याओं का निराकरण संबंधित विभाग आपसी समन्वय से करें। कलेक्टर ने बैठक में राजस्व वसूली कार्यों की समीक्षा के दौरान वसूली कार्य में प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

बैठक में कलेक्टर ने स्वामित्व रजिस्ट्री के तहत रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने स्वामित्व रजिस्ट्री के कार्य में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिये। उन्होने राजस्व वसूली कार्य में लापरवाही करने पर खिरकिया के प्रभारी नगर पालिका अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिये। बैठक में अपर कलेक्टर अनुपमा चौहान एवं पुरुषोत्तम कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नरोत्तम भार्गव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।