jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Schemes For Farmers : सरकार की खास योजनाएं किसानों की करती हैं मदद, सीधे खाते में आता है पैसा

Schemes For Farmers : किसानों के हित के लिए सरकार के द्वारा काफी सारी सरकारी स्कीम्स को चलाया जा रहा है। इन योजनाओं के द्वारा किसानों को कई तरह से सहायता मिल रही है। आज हम इस लेख में कुछ ऐसी योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके द्वारा किसानों को तगड़ा लाभ मिलता है। चलिए जानते हैं वह कौन सी स्कीम हैं जिससे किसानों को आर्थिक रुप से मदद मिलती है। साथ में खेती से जुड़ें काफी सारे काम करती है।

पीएम किसान योजना

पीएम किसान योजना सरकार की सबसे महत्वकांक्षी योजना में से एक है। इस योजना के तहत किसानों को 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस योजना के तहत किसानों को 4 किस्तों में रुपये प्रदान किए जाते हैं। ये पैसे किसानों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में प्रदान की जाती है। अगर आप इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप इसके आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की कोई गलती न करें। इस स्कीम से जुड़ी सारी जानकारी किसान पीएम किसान स्कीम की हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 या फिर 011-23381092 पर कॉटैक्ट कर सकते हैं।

- Install Android App -

पीएम किसान मानधन योजना

पीएम किसान मानधन योजना स्कीम के तहत हर महीने किसानों को 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। इस स्कीम के लिए आवेदन करने के लिए सिर्फ 18 से 40 साल के किसान पात्र हैं। जब किसानों की आयु 60 साल होती है तो उसके बाद ही उनके खाते में 3 हजार रुपये प्रति माह पेंशन के रूप में भेजी जाती है।

पीएम फसल बीमा योजना

पीएम फसल बीमा स्कीम के तहत प्राकृतिक आपदाओं, कीट और बीमारियों की वजह से हुए फसल के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार के द्वारा वित्तीय सेफ्टी दी जाती है। इस स्कीम के तहत किसान भाइयों को प्रीमियम का भुगतान करना होता है। इस पर सरकार के द्वारा सब्सिडी दी जाती है। केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा गैर सब्सिडी वाली फसलों के लिए 50:50 अनुपात में प्रीमियम सब्सिडी दी जाती है। वहीं सब्सिडी वाली फसलों के लिए केंद्र सरकार हायर सब्सिडी मिलती है।