jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

Senior Citizen Scheme : वरिष्ठ नागरिकों के लिए चार बेहतरीन योजनाएं, 9.2 फीसदी तक मिलेंगा ब्याज

Senior Citizen Scheme : वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक लाभ देने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जाती हैं। कुछ योजनाएँ लघु बचत योजना के अंतर्गत आती हैं। ये योजनाएं लोगों को रिटायरमेंट के बाद नियमित आय प्रदान करती हैं।

Senior Citizen Scheme

यहां वरिष्ठ नागरिकों के लिए चार बचत योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. आइए जानते हैं किस योजना के तहत कितना और कौन सा लाभ उठाया जा सकता है।

सबसे पहला नाम आता है वरिष्ठ नागरिक बचत योजना का, जो लघु बचत योजना के अंतर्गत आती है। इस योजना के तहत आप अधिकतम 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. यह स्कीम 1.5 लाख रुपये तक टैक्स छूट भी देती है. इसके तहत ब्याज दर 8.2 फीसदी है और परिपक्वता अवधि पांच साल है.

- Install Android App -

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना वरिष्ठ नागरिकों को 7.4 प्रतिशत का वार्षिक ब्याज देती है। इस योजना के तहत न्यूनतम 1.5 लाख रुपये और अधिकतम 15 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। योजना में कोई टैक्स छूट नहीं है, लेकिन आप इसके तहत लोन ले सकते हैं। यह योजना मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक आधार पर पेंशन देती है।

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम के तहत आप 9 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं. ब्याज 7.4 फीसदी है और मैच्योरिटी 5 साल है. इसमें पांच साल के निवेश के बाद नियमित आय का लाभ मिलता है।

सीनियर सिटीजन एडफी स्कीम में 60 साल से अधिक उम्र का कोई भी नागरिक निवेश कर सकता है। सभी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अलग-अलग अवधि पर अलग-अलग ब्याज दरें प्रदान करते हैं।

आप अपनी जरूरत के हिसाब से इन सभी योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। ये योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जाती हैं, जिससे आय की पूरी गारंटी होती है।