jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

‘अस्पताल से गायब हुई महिला’ आज थारी लुगाई उड़ाई कल लड्डू की बारी, ज़मीन से कब्जा छोड़ दे, देसी भाषा मे मिला धमकी भरा संदेश… पुलिस जुटी जांच में, हरदा जिले की मिल रही लोकेशन!

24 घंटे बाद भी नहीं लगा पाई पुलिस लापता महिला का पता, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आई थी इलाज कराने…

के.के. यदुवंशी, सिवनी मालवा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आई एक महिला का अचानक गायब होना पुलिस के लिए सर दर्द बन गया है पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा तलाश कर जानकारी हासिल करने की कोशिश की लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा ।

आपको बता दें पूरा मामला शनिवार के दिन दोपहर का है शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपने पति के साथ उपचार कराने आई महिला अचानक अस्पताल से लापता हो गई। महिला के लापता होने के कुछ देर बाद ही उसके पति को लापता हुई महिला के मोबाइल से एक धमकी भरा मैसेज मिला जिससे हड़कंप मच गया महिला के पति नीतेश यदुवंशी ने बताया परिवार में जमीनी विवाद चल रहा है। मैसेज आने के बाद से पत्नी का मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीसीटीवी भी चेक किए परंतु नीतेश की पत्नी कैमरे में आते हुये तो दिखाई दी लेकिन वहां से कहां गई जानकारी नहीं लगी। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन थाने आए थे। उन्होंने बताया महिला अपने पति नीतेश यदुवंशी के साथ अस्पताल आई थी। महिला अस्पताल के अन्दर गई पति अस्पताल के बाहर ही खड़ा था। जब महिला बहुत देर तक बाहर नहीं आई तो उसके पति ने अस्पताल में जाकर महिला की तलाश की परन्तु महिला नहीं दिखाई दी।

उसके कुछ देर बाद ही महिला के मोबाइल नंबर से उसके पति के नंबर पर एक धमकी भरा मेसेज व्हाट्सएप्प पर आया।

- Install Android App -

जिसमे लिखा हुआ था जमीन पर से कब्ज़ा छोड़ दे। आज तो थारी लुगाई उड़ाई कल लड्डू की बारी है, ओलाद लुगाई चाहिए की जमीन थारे बाप भाई का घमंड तोडूंगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद महिला के मोबाइल की लोकेशन हरदा जिले के आसपास की होना बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई।

Harda Big News: पिताजी गए खेत में, मां गई मायके इसी बीच 16 वर्ष की बेटी ने उठाया ऐसा कदम ! लोगों की लग गई भीड़ 

Harda News: बीती रात मसनगांव में तेज रफ्तार डंपर ने अल्टो कार को टक्कर मारते हुए दो सो मीटर घसीटते हुए ले गया। वीडियो देखे