jhankar
ब्रेकिंग
प्रोफाइल लगाकर खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताने का आरोप, कृषि विस्तार अधिकारी ने थाने में की शिकाय... श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा दलहन आत्म निर्भरता मिशन के तहत दाल मिल एवं प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित हंडिया : श्रावण सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान श्री रिद्धनाथ महादेव,,,, राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजीटल प्लेटफार्म अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक जिले भर में ताबड़तोड़ चेकिंग कर 12 मामले दर्ज किये ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के आसपास कचरा न दिखे, गीले-सूखे कचरे के पृथक-पृथक संग्रह की हो व्यवस्था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरी बालिकाओं ने किया शासकीय संस्थाओं का भ्रमण धरती को स्वस्थ्य रखना हम सबकी जिम्मेदारी - कलेक्टर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने कार्यशाला आयोजित पहली तिमाही में गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें - कलेक्टर जैन

सिवनी मालवा : बिना अनुमति नगर पालिका ने राजस्व की भूमि पर पुनः शुरू किया दुकान निर्माण, तहसीलदार बोले सीएमओ को कार्य बंद करने निर्देशित किया है

के. के. यदुवंशी पत्रकार, सिवनी मालवा में राजस्व की भू-जल मद की भूमि पर नगर पालिका परिषद के द्वारा बिना अनुमति व्यवसायिक उपयोग के लिए दुकान का निर्माण शुरू कर दिया गया था। जिस का आधा निर्माण होने के बाद तहसीलदार के द्वारा नोटिस जारी कर नगर पालिका से जवाब माँगा गया था और कार्य बंद करवा दिया गया था। कुछ दिन बीतने के बाद पुनः नगर पालिका के द्वारा उक्त दुकानों का कार्य शुरू करवा दिया गया। जबकि अभी तक नगर पालिका को राजस्व की भूमि पर निर्माण कार्य किये जाने की अनुमति नहीं मिल पाई है।

तहसीलदार राकेश खजूरिया ने बताया की सिवनी मालवा के पुराने लोहिया पुल के बगल से लगे हुए भूखंड पर नगर पालिका के द्वारा बिना अनुमति व्यवसायिक उपयोग के लिए दुकान का निर्माण कराया जा रहा था। पूर्व में हमारे द्वारा कार्य बंद करवा दिया गया था अभी जानकारी प्राप्त हुई है की नगर पालिका के द्वारा पुनः निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है हमारे द्वारा सीएमओ को कार्य बंद करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है यदि कार्य बंद नहीं किया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

आपको बता दें की यदि आमजन के द्वारा बिना अनुमति किसी प्रकार का निर्माण कार्य बिना अनुमति कराया जाता है तो नगर पालिका के द्वारा कार्रवाई की जाती है। वही सिवनी मालवा नगर में मुंबई-आगरा मुख्य मार्ग पर बने पुराने लोहिया पुल के बगल में खाली बड़े भूखंड पर नगर पालिका के द्वारा ही 4 दुकानों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। जिस भूखंड पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है वह कंदेली नदी से लगा हुआ है जबकि किसी भी नदी नाले के किनारों पर निर्माण कार्य प्रतिबन्धित होता है।

- Install Android App -

________________________________

यह भी पढ़े –