वरमाला के समय दूल्हे के शराब पीने के कारण हुए विवाद के बाद रिश्ता टूटाा
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सिवनी। शराब पीना सेहत के लिए ही नुकसानदायक नही होता बल्कि समाजिक और पारिवारिक विवादों को भी जन्म देता है हद तो तब हो जाती है| जब दुल्हा खुद अपनी शादी में शराब पीकर जाए जहां ऐसी हरकतें करे कि लोग उसकी पिटाई कर दे। एक ऐसा मामला सामने सोमवार की रात जिले में बरघाट थाना क्षेत्र के गांव मूंडापार का है जहां विवाह रस्में अदा की जा रही थी | सब कुछ ठीकठाक था। लेकिन जब वरमाला का समय आया तो नशीला दूल्हा अजीब हरकतें करने लगा। उसने अंगूठी फेंक दी।
दुल्हन ने भी शादी से किया इंकार
वरमाला के समय मौजूद लोगो ने उसे समझाने का प्रयास किया मगर नशे के हालत में अजीब हरकतें करने लगा। इस से नाराज दुल्हन ने भी शादी से इंकार कर दिया। दुल्हा मंडला के रहने वाला हैं और सतना जिले में शिक्षक लकी पावले की बारात आई थी।बताया जा रहा है कि जब दूल्हे ने अंगूठी फेंक थी इस दौरान मौजूद लोगो ने उसके साथ मारपीट भी की थी। इधर दुल्हन ने भी शराबी व्यक्ति के साथ विवाह करनें से इंकार कर दिया। बारात बिना दुल्हन लिए बैरंग लौट गई।इसके बाद वधु पक्ष ने दुल्हे के विरुद्ध बरघाट थाना में धमकाने और दहेज मांगने की शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया|