jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : खिरकिया में नरवाई प्रबन्धन के संबंध में बैठक सम्पन्न हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ... लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा

Seoni News: सिवनी-छपारा में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि से खेतों की फसलें हुई बर्बाद

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल/सिवनी । मौसम में लगातार बदलाव आ रहे हैं। स्थिति यह है कि मप्र के कई जिलो में लगातार बारिश और आंधी तूफान चलने की जानकारी मिल रही है प्रदेश के अनूपपुर, शिवपुरी , बालाघाट, सिवनी छपारा आदि में सोमवार, मंगलवार की शाम को मौसम ने कहर मचाया। वहीं अनूपपुर में शनिवार की शाम से मौसम की मार देखने को मिल रही है। अचानक मौसम में आए बदलाव ने किसानों के खेतों में रखी फसलों को तबाह किया है कुछ किसानों की सब्जियों की फसल पर बर्फ की सफंेद चादर बिछ गई है। अभी लोगो को समझ नही आ रहा है क्या किया जाए। इधर प्रशासन भी सर्वे कर लोगो को सांत्वना दे रहा है। प्रदेश के मुखिया आपदा प्रभावित जिलों के कलेक्टर से जिले की स्थिति की जानकारी ले रहे है। बेमौसम बरसात ने सबसे ज्यादा किसानों की फजीहत करी है।मंगलवार को भी कई जिलों में बारिश,तूफान और ओलावृष्टि के कारण सब्जियों की फसल पर बर्फ की चादर जम गई। किसानों ने प्रदेश के मुख्यिा से सहायता की गुहार लगाई है। स्थानीय राजस्व विभाग भी किसानों की नुकसानी का सर्वे करने मंे जुटा हुआ है। सिवनी छपारा में यही हालात रहे हैं जो बालाघाट अनूपपुर मे अमरकंटक क्षेत्र के हुए है। सिवनी जिले के 200 गांव में मंगलवार को ओलावृष्टि ने तबाही मचा दी।आंवला आकार के ओले करीब गिरे जो बारिश थमने के 2 घंटे बाद तक नही पिघले किसानों रबी की फसल जो खेंतो में तैयार रखी थी वह बर्बाद हो गई। सोमवार शाम तक जिले में 109 गांव में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की जानकारी प्राप्त हुई थी। इससे पहले शनिवार व रविवार को ओलावृष्टि से जिले के 63 गांव प्रभावित होने की जानकारी मिली थी। ओलों से मची तबाही को देखने मंगलवार को राजस्व अमले के साथ स्वयं कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। प्राकृतिक आपदा से किसान टूट चुका है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए है। लोगो में डर बैठा हुआ है।