ब्रेकिंग
सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव किसान आक्रोश मोर्चा ने हरदा विधायक, सांसद का पुतला फूंका, किसान बोले , मुंग फसल खरीदी के लिए अभी तक ... Harda news: वार्ड क्रमांक 35 उड़ा में नल कनेक्शन काटे: नगर पालिका ने कई बार दी थी सूचना; जवाब न देने... हंडिया : जिम्मेदारों की घोर लापरवाही ! मां नर्मदा के सड़क घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बिछी कीचड़ की...

शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को दी सौगात !  मप्र.में एमएसपी पर होगी सोयाबीन की खरीदी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल।बुधवार को मध्य प्रदेश के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की फसल की खरीद को अनुमति दे दी है। मंगलवार को ही इसका प्रस्ताव भेजा गया था। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के अनुरोध को स्वीकार करते हुए अनुमति दे दी गई है और अब किसानों को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।

मध्य प्रदेश के किसानों को केंद्र सरकार से अच्छी खबर मिली है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मध्य प्रदेश के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सोयाबीन की फसल की खरीद को अनुमति दे दी है। मंगलवार को ही इसका प्रस्ताव भेजा गया था।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार के अनुरोध को स्वीकार करते हुए अनुमति दे दी गई है।

मप्र. में MSP पर खरीदी जाएगी सोयाबीन-शिवराज सिंह चौहान

- Install Android App -

केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, मध्य प्रदेश में सोयाबीन की फसल एमएसपी पर खरीदी जाएगी।

कृषि और किसान कल्याण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारे लिए किसानों की सेवा करना भगवान की पूजा करने जैसा है। पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश के किसान चिंतित थे क्योंकि सोयाबीन एमएसपी से कम पर बिक रही थी। सबसे पहले हमने महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों को एमएसपी पर सोयाबीन की खरीद की अनुमति दी। हमें कल रात मध्य प्रदेश सरकार से एमएसपी पर सोयाबीन की खरीद का प्रस्ताव मिला। हमने उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

मप्र. सोयाबीन उत्पादन में नंबर वन

एमपी में देश के कुल सोयाबीन का 60 फीसदी उत्पादन होता है। मंगलवार को मध्य प्रदेश के किसान कल्याण और कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने कहा कि एमएसपी पर सोयाबीन की खरीद का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था और मंजूरी मिलने के बाद खरीद की जाएगी।

बता दें कि मध्य प्रदेश भारत का सबसे बड़ा सोयाबीन उत्पादक राज्य है, जहां भारत के कुल सोयाबीन उत्पादन का लगभग 60 फीसदी उत्पादन होता है।